Women’s Hockey World Cup 2022: रानी रामपाल की जगह सविता पूनिया को कमान

0
138
Women's Hockey World Cup 2022 In place of Rani Rampal, Savita Punia handed over the command latest sports news in hindi
Pic Credit: @TheHockeyIndia

नई दिल्ली। अगले महीने नीदरलैंड और स्पेन में होने वाले Women’s Hockey World Cup के लिए हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। टीम की कप्तानी इस बार रानी रामपाल की जगह भारतीय अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया करेंगी। वहीं, दीप ग्रेस इक्का को उपकप्तान बनाया गया है। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल तक पहुँचाने वाली रानी रामपाल इस समय पैर की मांसपेशियों में आई चोट से उबर रही हैं।

Wimbledon 2022: नोवाक जोकोविच और इगा स्विएटेक को मिली शीर्ष वरीयता

चार ग्रुप में बांटी गई हैं 16 टीमें

1 जुलाई से 17 जुलाई तक चलने वाले Women’s Hockey World Cup में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें इन टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। भरतीय टीम को ग्रुप-बी में रखा गया है। जहां भारत के अलावा इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और चाईना भी शामिल है। भारतीय टीम अपने सारे मुकाबले नीदरलैंड में आम्सटलवेन के वेगनर स्टेडियम में खेलेगी। जहां वह अपना पहला मुकाबला 3 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद दूसरा मुकाबला 5 जुलाई को चाईना और तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

AUS vs SL 4th ODI: 30 साल बाद Sri Lanka ने दोबारा रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया

48 साल में नीदरलैंड ने जीते सबसे ज्यादा खिताब

1974 में शुरु हुए Women’s Hockey World Cup को अब-तक नीदरलैंड ने एकतरफा अंदाज में सबसे ज्यादा खिताब अपने नाम किये है। विश्व कप का यह 15वां संस्करण आयोजित होने जा रहा है। लेकिन, भारतीय टीम ने अब-तक फाइनल में भी प्रवेश नहीं किया है। विश्व कप में नीदरलैंड अब-तक 8 बार जीत हासिल कर विश्व विजेता बनी है। नीदरलैंड ने अब-तक 1974, 1978, 1983, 1986, 1990, 2006, 2014 और 2018 में खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा अर्जेंटीना ने 2 बार 2002 और 2010 में यह खिताब जीता था। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 1994 और 1998 में तथा जर्मनी ने भी 2 बार 1976 और 1981 में विश्व कप जीता था। अब देखना यह कि, भारत की नई कप्तान सविता पूनिया अपनी टीम को यह खिताब जीता पाती है या नहीं ?

Commonwealth Games 2022: भारतीय हॉकी टीम घोषित, मनप्रीत को सौपी कप्तानी

विश्व कप के लिए भारतीय टीम

गोलकीपरः सविता (कप्तान), बिचु देवी खरीबाम

डीफेंडरः दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता

मिडफील्डरः निशा, सुशीला चानू पुखरंबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे

फॉरवर्डः वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी

प्रतिस्थापन खिलाड़ीः अक्षता अबसो ढेकाले, संगीता कुमारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here