IPL 2022: मुंबई के खिलाफ बैंगलोर की शानदार जीत में खुशियों की जगह छाया मातम

0
259
IPL 2022 Sadness instead of happiness in Bangalore's spectacular win against Mumbai latest sports news in hindi

नई दिल्ली। IPL 2022 के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन इसी मैच के दौरान आई एक खबर ने बैंगलोर के एक खिलाड़ी की जीत की खुशी को मातम में बदल दिया। दरअसल, शनीवार को हुए इस मैच के दौरान बैंगलोर के Harshal Patel की बहन का निधन हो गया था।

IPL 2022: इन कमियों के कारण लगातार चौथा मैच हारी मुंबई

जिसकी वजह से उन्हें मैच खेलकर तुरंत जाना पड़ा। Harshal Patel की बहन कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। यह मैच खेलकर वे पूणे से मुंबई रवाना हो गए थे। हर्षल का बायो बबल टूटने के बाद अब वे अपनी टीम से सीधा 12 अप्रैल को जुड़ेंगे जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेंगे।

IPL 2022 Match Preview: डबल हैडर में कोलकाता से भिड़ेगी दिल्ली

मुंबई के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन

Harshal Patel ने मुंबई के खिलाफ हुए मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 23 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए। इस सीजन हर्षल पटेल ने 4 मैचों में 5.50 की इकोनोमी ने साथ में 6 विकेट चटकाए हैं। अपने आइपीएल करियर में हर्षल ने 67 मैचों में 8.36 की इकानॉमी के साथ में 84 विकेट लिए हैं। वे पिछले सीजन के पर्पल कैप होल्डर भी रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here