IPL 2022: आज जीत की तलाश में मुंबई, मैक्सवेल की वापसी से बेंगलुरु मजबूत

0
467
IPL 2022 Mumbai Indians in search of victory today, Bangalore strong with Maxwell's return

मुंबई। आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच शाम 7:30 बजे से IPL सीजन-15 के डबल हेडर का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पुणे के MCA स्टेडियम में होगा। RCB की कोशिश आज का मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में और ऊपर जाने की होगी। RCB के अब तक 3 मैच में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं। एक और जीत उन्हें IPL 2022 की टॉप टीमों में जगह दिला देगी। जबकि मुंबई हार की हैट्रिक के सदमे से उबरने की कोशिश करेगी।

मुंबई का पिछला मैच भी इसी मैदान पर खेला गया था और कोलकाता के खिलाफ उसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। पैट कमिंस ने डेनियल सम्स के एक ओवर में 35 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इससे पहले इस मैदान पर दोनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते थे।

IPL 2022: चेन्नई और हैदराबाद को पहली जीत की दरकार, ये रहेगी रणनीति

हेड टू हेड में मुंबई बेंगलुरु पर भारी

अबतक मुंबई और बेंगलुरु की टीमें IPL में 29 बार आमने-सामने आईं हैं। इस दौरान 12 बार RCB और 17 बार MI ने बाजी मारी है। एक पारी में बेंगलुरु ने मुंबई के खिलाफ सबसे ज्यादा 235 और सबसे कम 122 रन बनाए हैं। मुंबई ने बेंगलुरु के विरुद्ध एक इनिंग में मैक्सिमम 213 और मिनिमम 111 रन बनाए हैं। हालांकि मौजूदा फॉर्म को देखकर लगता है कि आंकड़े बदल सकते हैं।

मैक्सवेल के आने से बैंगलोर मजबूत 

ग्लेन मैक्सवेल मुंबई के खिलाफ मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे और सीधे टीम में जगह बनाएंगे। उन्हें रदरफोर्ड की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है। आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक पहले ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शाहबाज अहमद ने भी पिछले मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। वहीं शुरुआत में कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट भी अच्छी लय में हैं। ऐसे में आरसीबी की टीम और मजबूत हो चुकी है।

गेंदबाजी में वनिंदू हसरंगा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, सिराज और बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन टीम मैच जीत रही है। मुंबई के खिलाफ मैच में प्लेसिस को अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

IPL 2022: आखिरी दो गेंदो पर राहुल ने पंजाब से छिनी जीत, शतक से चूके Shubman Gill

कमजोर नजर आ रही है MI

ऑक्शन के बाद जो टीमें सबसे कमजोर दिखाई पड़ रही हैं, उनमें मुंबई का नाम टॉप पर है। पंड्या ब्रदर्स, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर के जाने के बाद मुंबई पहले की तरह एक यूनिट के रूप में परफॉर्म नहीं कर पा रही। कप्तान रोहित शर्मा की खराब फार्म टीम पर लगातार भारी पड़ रही है। जिस KKR के खिलाफ उन्होंने 1000 से अधिक रन बनाए हैं, उसके सामने भी हिटमैन का बल्ला नहीं चला।

गेंदबाजों में डैनियल सैम्स MI के टॉप बॉलर्स में शुमार हैं, जिनसे पैट कमिंस ने जमकर रन लूटे। बुमराह भी पहले के यॉर्कर स्पेशलिस्ट की परछाईं नजर आ रहे हैं। ईशान किशन की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी भी मुंबई के लिए चिंता का विषय है। कोलकाता के खिलाफ 21 गेंदें खेलकर सिर्फ 14 रन बनाने वाले ईशान से 5 बार की विनर MI आज बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद करेगी।

AFC Cup: 50% दर्शकों के बीच होगा मोहन बागान और ब्लू स्टार एससी का मुकाबला

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई की संभावित टीम
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

आरसीबी की संभावित टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here