IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने Shane Watson को दी बड़ी जिम्मेदारी

0
629
IPL 2022 Delhi Capitals gave big responsibility to Shane Watson latest sports news in hindi

नई दिल्ली। IPL 2022 में इस सीजन लगभग सभी टीमों में बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे। फिर चाहे वो खिलाड़ियों में हो या टीम के कोचों में। ऐसा ही एक बदलाव दिल्ली कैपिटल्स ने अपने असिस्टेंट कोच के लिए किया हैं। इस खबर की जानकारी को खुद फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Women’s World Cup 2022: लगातार चौथी जीत के साथ शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया

दिल्ली ने अब इस बड़ी जिम्मेदारी को पूर्व स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर Shane Watson को दी हैं। शेन वॉटसन के खेल की बात करें तो उन्होंने अपने खेल से क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस लीग में वे पहली बार कोच के रूप में नजर आने वाले है। पहले टीम के असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ थे। लेकिन अब इस पद की जिम्मेदारी शेन को निभानी पड़ेगी।

IPL 2022: फिटनेस टेस्ट के लिए तैयार है Hardik Pandya

उनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज अजित अगरकर को भी इस टीम का सहायक कोच बनाया गया हैं। टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी अब भी रिकी पोंटिंग के पास हैं। वहीं, बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी जेम्स होप्स के पास है। वही कप्तानी की जिम्मेदारी इस बार भी ऋषभ पंत को ही दी गई हैं।

Women’s World Cup Points Table: वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर शीर्ष पर पहुंची टीम इंडिया

Shane Watson का अंतर्राष्ट्रीय करिअर

Shane Watson ने साल 2002 में दक्षीण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू मैच खेला था। वही आखिरी वनडे इंग्लैंड के खिलाफ खेेला था। उन्होंने 190 वनडे मैचों में 40.5 की औसत से 5757 रन बनाए हैं और 168 विकेट भी लिए हैं। शेन के टेस्ट करिअर की बात करें तो उन्होंने साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू मैच खेला था। वहीं अपना आखिरी टेस्ट मैच 2016 में भारत के खिलाफ खेला था। उन्होंने 59 टेस्ट मैचों में 35.2 की औसत से 3731 रन बनाए हैै और 75 विकेट भी लिए हैं।

फाफ डु प्लेसिस को मिली RCB टीम की कमान, टीम ने मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ में खरीदा था

Shane Watson ने IPL की शुरुआत 2008 में राजस्थान रॉयल्स के साथ की थी। वे उस इस विजेता टीम का हिस्सा थे। साथ ही वे इस लीग मेें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं। वहीं IPL में शेन ने 31.0 की औसत के साथ 145 मैचों में 3874 रन बनाए हैं और 92 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने इसी साल इस लीग से संन्यास लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here