IPL 2022 : दिल्ली कैपिटल्स की नई जर्सी लॉन्च

0
318

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का आगाज  27 मार्च से महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में होना है। उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में पुराना शेड नजर आ रहा है। साथ ही इस बार फ्रेंचाइजी ने रेड एंड ब्लू कलर का कॉम्बिनेशन भी शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को नई दिल्ली की नई जर्सी नाम के ऑनलाइन इवेंट में जर्सी को लॉन्च किया। टीम की ओर से वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कया गया।

Ind vs SL: डे-नाइट टेस्ट आज. टूट सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस ने भी अपने जर्सी में किया परिवर्तन

IPL की पांच बार की विजेता रही मुंबई इंडियंस ने भी अपनी जर्सी में बदलाव किए है। मुंबई की नई जर्सी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि, टीम की ओर से अभी आधिकारिक रूप से इसके बारे में कुछ नहीं कहा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मुंबई की जर्सी का लुक थोड़ा अलग है। इस बार ब्लू और गोल्डन कलर जर्सी मे आगे और पीछे का पैटर्न अलग है।

Women’s World Cup 2022 : हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड

रिटेंशन लिस्ट- ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़)
बल्लेबाज/ विकेटकीपर- डेविड वॉर्नर (6.25 करोड़), अश्विन हेब्बर (20 लाख), सरफराज खान (20 लाख), केएस भारत (2 करोड़), मंदीप सिंह (1.10 करोड़), रोवमैन पॉवेल (2.80 करोड़), टिम सीफर्ट (50 लाख)                  ऑलराउंडर- मिचेल मार्श (6.50 करोड़), शार्दुल ठाकुर (10.75 करोड़), कमलेश नागरकोटी (1.1 करोड़), ललित यादव (65 लाख), रिपल पटेल(20 लाख), यश धुल (50 लाख), प्रवीण दुबे (50 लाख)
गेंदबाज- मुस्ताफिजुर रहमान (2 करोड़), कुलदीप यादव (2 करोड़), खलील अहमद (5.25 करोड़), चेतन सकारिया (4.2करोड़), नाथन एलिस (75 लाख), विकी ओस्तवाल (20 लाख), लुंगी नगीदी (5o लाख)
स्क्वॉड स्ट्रेंथ- 24 (17 भारतीय, 7 विदेशी)

Indian Wells: Naomi Osaka ने स्टीफंस को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

RCB आज करेगी नए कप्तान का ऐलान

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आज अपने कप्तान का ऐलान करेगी। वहीं अपनी नई जर्सी भी लॉन्च करेगी। विराट कोहली अभी तक इस टीम की कमान संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले साल कप्तानी से इस्तीफा दिया था। अब उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान बनाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here