Badminton: राष्ट्रमंडल खेल में फिर से गोल्ड मेडल जीतना ही टारगेट- किदांबी श्रीकांत

0
351

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन (Badminton) खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने कहा कि इस साल के राष्ट्रमंडल खेल में फिर से गोल्ड मेडल जीतना उनका लक्ष्य है। कोरोना के कारण इंडिया ओपन से बाहर होने के कारण उन्हें निराशा हुई थी।

ICC Women’s World Cup 2022: Anisa Mohammed ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

श्रीकांत को 8-13 मार्च से जर्मन ओपन सुपर की करेंगे शुरुआत

भारत के Badminton स्टार किलाड़ी श्रीकांत ने कहा कि  वह भाग्यशाली हैं कि संक्रमण से जल्दी ठीक हो गया और प्रशिक्षण शुरू किया। श्रीकांत को 8-13 मार्च के बीच आयोजित जर्मन ओपन सुपर से अपने खेल सत्र की शुरुआत करनी है। पूर्व विश्व नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपियन किदांबी श्रीकांत भारत के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। विश्व रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंचने के साथ-साथ वह विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।

ICC Women’s World Cup 2022: Anisa Mohammed ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि

किंदाबी का शानदार प्रदर्शन 

2021 बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में किदांबी पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले और बीडब्ल्यूएफ टूर में सुपर सीरीज प्रीमियर इवेंट में पुरुषों का खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

ICC Women’s World Cup 2022 : वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 3 रनों से हराया

बीजिंग में रूस-बेलारूस की गैरमौजूदगी में पैरालंपिक खेल शुरू

बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के 71 खिलाड़ियों और बेलारूस के 12 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है।  वहीं, यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी ने कहा कि यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं।
IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाजी कोच बने Stephen Jones

रूस और बेलारूस टूर्नामेंट से बाहर

पैरालंपिक के आयोजकों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को शुरुआत में बीजिंग खेलों में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी लेकिन उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले अपना फैसला बदलते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here