BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में हुए बड़े बदलाव, किसी का प्रमोशन को किसी का हुआ डिमोशन

0
440

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बार्ड (BCCI)के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में इस बार बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो चुके मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को BCCI के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी डिमोशन हुआ है। इनके साथ-साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी तगड़ा झटका लगा है। पहले इन तीनों खिलाड़ियों को ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ था। अब रहाणे और पुजारा ग्रेड B में आ गए हैं। वहीं, पंड्या को ग्रेड C में रखा गया है।

यूक्रेन के घायल और पीड़ितों की मदद के लिए बेचा जाएगा Chelsea Football Club !!

इस साल 27 खिलाड़ियों को दिया गया कॉन्ट्रैक्ट

विकेटकीपर बैट्समैन ऋद्धिमान साहा को ग्रेड B से डिमोट कर ग्रेड C में रख दिया गया है। पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट में 28 खिलाड़ियों को शामिल किया गया था। हालांकि इस बार सिर्फ 27 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

Davis Cup: भारत और डेनमार्क के बीच होगी कड़ी टक्कर

BCCI कॉन्ट्रैक्ट की चार कैटेगरी

अभी  BCCI कॉन्ट्रैक्ट की चार श्रेणिया है। सबसे ऊंची कैटेगरी A+ है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपए मिलते हैं। A कैटेगरी के खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं। ग्रेड B में 3 करोड़ और ग्रेड C में 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम इंडिया को उनकी जरूरत के लिहाज से ग्रेड तय किए जाते हैं।

ISSF World Cup 2022: ईशा, निवेता और रुचिता की तिकड़ी ने जीता गोल्ड

रोहित, विराट और बुमराह को A+ ग्रेड

कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में शामिल हैं। वहीं, ग्रेड-ए में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। पिछले साल ग्रेड A में 10 खिलाड़ी थे। इस बार A ग्रेड में 5 खिलाड़ी ही रखे गए हैं। पुजारा, रहाणे, पंड्या और साहा के अलावा गेंदबाज ईशांत शर्मा को ग्रेड A से ग्रेड B में कर दिया गया है। कुलदीप यादव और नवदीप सैनी को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। पहले ये ग्रेड C में थे। मयंक अग्रवाल को ग्रुप B से ग्रुप C में डिमोट किया गया है।

मोहम्मद सिराज को किया प्रमोट 

मोहम्मद सिराज को ग्रुप C से ग्रुप B में प्रमोट किया गया है, वहीं सूर्यकुमार यादव पहली बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हुए हैं। उन्हें ग्रेड C में रखा गया है।

महिला खिलाड़ियों में दीप्ति और राजेश्वरी प्रमोट

महिला खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड को प्रमोट किया गया है। इन दोनों को ग्रेड B से ग्रेड A में भेजा गया है। ग्रेड A में पहले से ही तीन खिलाड़ी थे। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव शामिल हैं। मिताली राज और झूलन गोस्वामी ग्रुप B में हैं। जेमिमा रॉड्रिग्स को ग्रेड B से ग्रेड C में डिमोट किया गया है। महिलाओं में ग्रेड A में मौजूद खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपए, ग्रेड B को 30 लाख रुपए और ग्रेड C को 10 लाख रुपए सालाना मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here