Asian Games के लिए टीम में चयनित होने के बाद अब मनमानी नहीं कर सकेंगे तीरंदाज

0
313

नई दिल्ली। हांगझोऊ एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए टीम में चयनित होने के बाद अब तीरंदाज मनमानी नहीं कर सकेंगे। भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से तैयार नीति के तहत यदि तीरंदाज पहले और दूसरे विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो उन्हें हांगझोऊ के लिए दोबारा ट्रायल देना होगा।

अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बने Rohit Sharma

…तो चयनित तीरंदाज को फिर देने का होगा ट्रायल

पिछले खेलों के दौरान संघ ने अनुभव किया कि तीरंदाज एक बार टीम में चयनित होने के बाद अपनी मनमानी कर अभ्यास में ढिलाई बरतते हैं। संघ के अनुसार, पहले दो विश्व कप में शीर्ष पर रहने वाले रिकर्व भारतीय तीरंदाज से 10 अंक और कंपाउंड में पांच अंक नीचे का स्कोर करने वाला तीरंदाज पांच से आठ स्थान पर रहने वाले तीरंदाजों के साथ दोबारा ट्रायल देगा। यहां शीर्ष पर रहने वाले को एशियाई खेलों की टीम में जगह मिलेगी।

IPL 2022 Auction में इन तीन राज्यों के खिलाड़ी सबसे ज्यादा बिके 

सोनीपत में दो ट्रायल के बाद चयनित होगी टीम

तीरंदाजी संघ दो ट्रायल के बाद एशियाई खेल, चार विश्व कप के लिए टीम का चयन करेगी। पहला ओपन ट्रायल सात से 10 मार्च को सोनीपत में होगा। इसमें सीनियर, जूनियर राष्ट्रीय रैंकिंग टूर्नामेंट में पहले 16-16 स्थानों पर रहने वाले तीरंदाजों के अलावा बीते 12 माह में रीकर्व में 660 (पुरुष), 640 (महिला) और कंपाउंड में 700 (पुरुष), 690 (महिला) का मिनिमम क्वालिफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) करने वाले तीरंदाज खेलेंगे।

Asian Games में भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्सा लेने पर संशय, जानिए वजह 

24-27 मार्च को होगा दूसरा ट्रायल 

यहां से 24-27 मार्च को सोनीपत में ही दूसरे ट्रायल के लिए 12-12 रीकर्व और कंपाउंड तीरंदाज खेलेंगे। साथ ही राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहले चार स्थान पर रहने वाले तीरंदाज भी इसमें खेलेंगे। वहीं दूसरे ट्रायल से टॉप आठ तीरंदाजों का चयन होगा।  पहले चार तीरंदाज टीम ए और पांच से आठ पर रहने वाले टीम बी के लिए चयनित होंगे। टीम ए पहले दो विश्व कप, एशियाई खेलों में खेलेगी। यहीं तीरंदाजी संघ ने तीरंदाजों की राह मुश्किल की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here