फर्स्ट क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने Sakibul Gani

0
324

नई दिल्ली। बिहार के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज साकिबुल गनी ने शानदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया है। Sakibul Gani अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के डेब्यू मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ये खास उपलब्धि रणजी ट्रॉफी के मैच में मिजोरम के खिलाफ हासिल की। गनी से पहले किसी भी खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास के डेब्यू मैच में ट्रिपल सेंचुरी नहीं लगाई थी।

Asian Cup Football: 2023 एशियाई कप क्वालिफायर के तीसरे दौर की मेजबानी करेगा भारत 

Sakibul Gani ने  387 गेंदों पर ठोका तिहरा शतक 

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 387 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया था। 84.20 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले गनी ने 405 गेंदों पर 341 रन की पारी खेली। इस ऐतिहासिक पारी के दौरान उन्होंने 56 चौके और 2 छक्के भी लगाए। साकिबुल बिहार की ओर से फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने। इससे पहले 1967 में आनंद शुक्ला ने ओड़िसा के खिलाफ नाबाद 242 रन की पारी खेली थी।

IPL 2022: RCB की कप्तानी के लिए ये तीन खिलाड़ी प्रबल दावेदार

Sakibul Gani की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी

Sakibul Gani से पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मध्यप्रदेश के अजय रोहेरा के नाम पर दर्ज था। अजय ने 2018-19 के रणजी सीजन में हैदराबाद के खिलाफ 267 रन बनाए थे, लेकिन अब गनी रोहेरा से आगे निकल गए हैं।

Ind vs WI T20 Series: पहले मैच में बने कई रिकॉर्ड

538 रन की शानदार पार्टनरशिप 

एक समय बिहार का स्कोर 71/3 था, इसके बाद जो हुआ वो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। चौथे विकेट के लिए बाबुल कुमार और साकिबुल गनी ने 756 गेंदों पर 538 रन की साझेदारी की। रणजी में चौथे विकेट के लिए ये चौथी सबसे बड़ी साझेदारी रही। साकिबुल के तिहरे शतक के अलावा बाबुल ने भी दोहरा शतक ठोका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here