अब Team India में नजर नहीं आएंगे Wriddhiman Saha !!

0
455

नई दिल्ली। विश्व के बेहतरीन विकेटकीपरों में शामिल ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) अब शायद ही कभी टीम इंडिया में खेलते दिखाई देंगे। जानकार सूत्रों के अनुसार इस महीने के आखिरी में भारत के दौरे पर आने वाली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रिषभ पंत के साथ दूसरे विकेटकीपर की भूमिका में साहा की जगह आंध्र प्रदेश के केएस भरत को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। भरत इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट में खेले थे, जहां उनका प्रदर्शन शानदार रहा था।

IPL 2022: नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद का नाम आया सामने, हार्दिक पांड्या संभालेंगे टीम की कमान 

साहा का इंटरनेशनल करियर खतरे में 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र के अनुसार यदि साहा इस सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने जाते हैं तो उनका इंटरनेशनल करियर एक तरीके से खत्म हो जाएगा, क्योंकि टीम मैनेजमेंट की नजर अब फ्यूचर के लिए टीम तैयार करने पर है।

FIH Pro League 2021-22: टीम इंडिया का जीत के साथ आगाज, फ्रांस को 5-0 से रौंदा 

उम्र भी बाधा बन रही 

BCCI सूत्र के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट के प्रभावशाली लोगों ने Wriddhiman Saha को स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वे आगे बढ़ना चाहते हैं और पंत के साथ कुछ नए बैकअप तैयार करना चाहते हैं। साहा की बढ़ती उम्र भी उनके टीम इंडिया में बने रहने के आड़े आ रही है। उनकी उम्र 37 साल हो चुकी है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट के लिहाज से किसी भी खिलाड़ी के लिए रिटायरमेंट की उम्र मानी जाती है।

Indi vs WI 2nd ODI LIVE : भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 238 रन का टारगेट

Wriddhiman Saha ने रणजी से भी लिया नाम वापस

ऋद्धिमान साहा ने रणजी ट्रॉफी से भी अपना नाम वापस ले लिया है। सूत्रों के अनुसार, शायद साहा ने BCCI के अधिकारियों के श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुने जाने की जानकारी देने के बाद ही रणजी में भी नहीं खेलने का मन बनाया है। साहा ने बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली को बता दिया है कि वह निजी कारणों से रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे।

Wriddhiman Saha ने 30 से कम औसत से बनाए हैं रन

Wriddhiman Saha ने भारत के लिए 40 टेस्ट में 29.4 की औसत से 1,353 रन बनाए हैं। इनमें 3 शतक और 6 अर्ध शतक भी शामिल हैं। दूसरी ओर विकेट के पीछे रहते हुए 104 शिकार किए हैं। इनमें 92 कैच और 12 स्टंपिंग शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here