FIH Pro League 2021-22: टीम इंडिया का जीत के साथ आगाज, फ्रांस को 5-0 से रौंदा 

0
427

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता भारत ने मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग (FIH Pro League) हॉकी अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए फ्रांस को 5-0 से रौंद दिया। पहला क्वार्टर शांत रहने के बाद भारत ने दूसरे क्वार्टर में तीन और तीसरे क्वार्टर में दो गोल दागे। भारत को मैच में चार पेनल्टी कार्नर मिले, जिसमें से उसने दो को गोल में बदल दिया।

Indi vs WI 2nd ODI LIVE : भारत को लगा पहला झटका, रोहित 5 रन बनाकर OUT

फ्रांस को मिले 3 पेनल्टी कॉर्नर, सभी बर्बाद 

FIH Pro League के तहत खेले गए इस मैच में फ्रांस को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन सभी बर्बाद हो गए।  हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार ने पेनल्टी कार्नर से क्रमश:21वें और 24वें मिनट में गोल दागे। जबकि शमशेर सिंह ने 28वें मिनट में फील्ड गोल करके इसे 3-0 कर दिया। मनदीप सिंह (32वें) और आकाशदीप सिंह (41वें) ने भी गोलकर टोक्यो खेलों में 41 साल बाद ऐतिहासिक ओलंपिक कांस्य पदक जीतने वाली टीम इंडिया के लिए औपचारिकता पूरी की।

Pro Kabaddi League में आज यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच होगी भिड़ंत

भारत का फ्रांस पर शुरू से रहा दबदबा 

साल के अपने पहले मैच में खेलते हुए विश्व में तीसरे रैंक की टीम भारत को पहले 15 मिनट के क्वार्टर में सेट होने में कुछ समय लगा। लेकिन एक बार जब उसे अपने विरोधी की कमजोरियों का पता चला, तो मनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम ने अपनी बढ़त बना ली और शेष तीन क्वार्टर में फ्रांस पर हावी हो गई।

PAK vs AUS: टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा 

NZ W vs IND W : स्मृति मंधाना पहले ODI में नहीं खेल पाएंगी 

ICC Women’s Cricketer of The Year 2021 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगी। मंधाना का न्यूजीलैंड के खिलाफ कम से कम पहले वनडे से बाहर होना तय है। जानकार सूत्रों के अनुसार मंधाना को अभी कुछ दिन और आइसोलेशन में रहना होगा। न्यूजीलैंड सरकार के क्वारंटीन नियमों के कारण मंधाना को एकमात्र टी20 से भी बाहर होना पड़ा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here