BPL 2022 में मैदान पर धूम्रपान करते दिखे शहजाद, बांग्लादेश क्रिकेट ने सुनाई ये सजा 

0
303

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को शुक्रवार को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL 2022) के एक मैच में मैदान पर धुम्रपान करने पर मैच अधिकारियों ने फटकार लगाई। इसके साथ ही शहजाद के रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया। शहजाद शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में धूम्रपान करते पाए गए थे। यह बीसीबी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 का उल्लंघन है। इसे खेल की भावना के विपरीत माना जाता है। इसके बाद शहजाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

JCL 2022 : गौरव का तूफानी शतक,  वार्ड 143 ने जीते सभी मैच

शहजात ने मानी गलती 

बीसीबी ने कहा कि, शहजाद ने अपना अपराध मान लिया है और मैच रेफरी नेयामुर राशिद द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया। इस वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं थी।

जानिए, Justin Langer के इस्तीफे के बाद किसे दी गई जिम्मेदारी

यह है पूरा मामला

कोमिला विक्टोरियंस और मंत्री ग्रुप ढाका के बीच BPL 2022 के तहत यह मैच शुरू होने से पहले बारिश हो रही थी। ऐसे में ढाका के कई खिलाड़ी मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। शहजाद भी इनमें शामिल थे। इसी दौरान उन्होंने मैदान के अंदर ही धूम्रपान करना शुरू कर दिया। हालांकि, शुक्रवार के दोनों मैच बारिश के कारण रद्द हो गए थे, लेकिन शहजाद ने जिस तरह स्टेडियम के अंदर धूम्रपान के नियमों की धज्जियां उड़ाई। उसने काफी सुर्खियां बटोरी।

Pro Kabaddi League : बेंगलुरु बुल्स ने दबंग दिल्ली से ड्रॉ खेला 

अंकतालिका में तीसरे नंबर पर ढाका की टीम

शहजाद ढाका के नियमित खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 53 और 42 रन की दो अहम पारियां खेली हैं। इसके अलावा उन्होंने बाकी मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ है, लेकिन वो कभी भी लय पकड़ सकते हैं और तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। BPL 2022 में शुक्रवार को ढाका का मैच धुलने के बाद यह टीम सात मैचों में सात अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here