BCCI : भारत में ही खेला जाएगा IPL 2022, इन शहरों में होंगे सभी मैच

0
444

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के सभी मैच भारत में ही कराने का निर्णय किया है। बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि लीग राउंड के मुकाबले महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल का वेन्यू बाद में डिसाइड किया जाएगा। साथ ही गांगुली ने इस साल रेगुलर IPL के बीच में महिला टी-20 चैलेंज (महिला IPL) कराने की बात भी कही है। महिला IPL के मुकाबले मई में खेले जाएंगे।

Ind vs WI ODI Series : भारत को झटका, चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित, आज का प्रैक्टिस सेशन रद्द

इस साल मई में होगा महिला IPL

सौरव गांगुली ने महिला IPL को लेकर भी एक बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा- महिला टी20 चैलेंज इस साल मई में फिर से होगा। उम्मीद है कि भविष्य में हम एक बड़े महिला आईपीएल की मेजबानी करने में सक्षम होंगे, लेकिन इस साल आईपीएल प्लेऑफ के दौरान वूमेन T20 चैलेंज का आयोजन जरूर होगा। महिला IPL में 3 टीमें भाग लेती है। सुपरनोवा, वेलोसिटी और ट्रेल ब्लेजर्स। अभी तक यह टूर्नामेंट सिर्फ 3 बार खेला गया है। 2018 और 19 में सुपरनोवा जबकि 2020 में ट्रेल ब्लेजर्स ने ये खिताब जीता था। पिछले साल कोरोना के चलते ये टूर्नामेंट नहीं खेला जा सका था।

Ashley Giles ने इंग्लैंड क्रिकेट के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जानिए वजह

कोरोना से करेंगे जंग

गांगुली ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बोर्ड ने भारत में ही मैच कराने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि बाहर आयोजन कराने का विकल्प तभी आजमाया जा सकता है जब देश में कोरोना बेकाबू हो जाए।

Pro Kabaddi League : जयपुर पिंक पैंथर्स देंगे दबंग दिल्ली को चुनौती

मुंबई में तीन और पुणे में एक स्टेडियम

मुंबई और पुणे में मैच होने से टीमों को ज्यादा मूव नहीं करना होगा। मुंबई में वानखेड़े, DY पाटिल और ब्रेबोर्न के रूप में तीन स्टेडियम हैं। वहीं पुणे में एक स्टेडियम है। टीमें बस से भी वेन्यू तक का यात्रा कर सकती हैं। UAE में भी टीमों ने ऐसा ही किया था और शारजाह, दुबई और अबुधाबी के बीच बस से सफर किया था। IPL के इस सीजन में दो टीमों का इजाफा होगा। अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी लीग की नई टीमें होंगी। इससे मैचों की संख्या भी 60 से बढ़कर 74 हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here