IPL Mega Auction 2022: इस खिलाड़ी को कप्तान बनाना चाहती है RCB

0
320

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) की नीलामी में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। सभी दस टीमें IPL Mega Auction 2022 के लिए रणनीतियां बनाने में व्यस्त हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) जैसी टीमों को नए कप्तान की तलाश कर रही हैं। जानकार सूत्रों के अनुसार टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु( RCB) की नजर में है, जो उन्हें अपने अगले अगले कप्तान के रूप में देख रही है।  विशेष बात यह है कि केकेआर और पंजाब किंग्स (PBKS) भी अय्यर को ऑक्शन में खरीदना चाहती है।

Australian Open 2022: Novak Djokovic का टूटा सपना, ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट होने के बाद दुबई पहुंचे 

नीलामी में आरसीबी श्रेयस पर लगा सकती है बड़ी बोली 

जानकार सूत्रों ने कहा कि, ‘विराट कोहली के आरसीबी की कप्तानी छोड़ने के बाद टीम मैनेजमेंट वास्तव में श्रेयस अय्यर को अपना अगला कप्तान बनाने के लिए इच्छुक है। RCB अगले महीने बेंगलुरु में होने वाली नीलामी में मुंबई के इस खिलाड़ी लिए आक्रामक बोली लगा सकती है।’

Pro kabaddi league में आज दो मैच, पुणेरी पलटन और यूपी योद्धा के बीच कड़ी टक्कर

KKR और PBKS भी जंग में शामिल 

उन्होंने कहा, ‘ KKR और PBKS भी नीलामी में उन्हें खरीदना चाहेगी.’ जैसा कि अब स्पष्ट है कि अय्यर जिस भी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे, उसके वह कप्तान बन सकते हैं। श्रेयस अय्यर लखनऊ या अहमदाबाद में इसलिए शामिल नहीं हुए क्योंकि दोनों ही फ्रेंचाइजी उन्हें कप्तानी की पेशकश नहीं कर रही थीं।

Ire vs WI ODI Series: आयरलैंड ने वनडे सीरीज जीतकर रचा इतिहास 

पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान नियुक्त 

श्रेयस अय्यर को IPL Mega Auction से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने रिलीज कर दिया था. अय्यर के नेतृत्व में ही दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची थी। ऋषभ पंत को एक बार फिर 15वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान नियुक्त किया गया है।

श्रेयस ने आईपीएल में अब तक ठोके 16 अर्धशतक

श्रेयस ने अबतक 87 आईपीएल मैचों में 31.67 की औसत और 125 के स्ट्राइक रेट से 2375 रन बनाए हैं। आईपीएल के 2021 सीजन मे उन्होंने 8 मुकाबलों में 35 के एवरेज से 175 रन बनाए। अय्यर ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 16 अर्धशतक जड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here