Australian Open 2022: राफेल नडाल के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

0
307

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 (Australian Open 2022) का आगाज आज यानी सोमवार से होगा। इस टूर्नामेंट के मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविक इस बार खेल नहीं पाएंगे। वीजा कैंसिल होने की वजह से उनको इस टूर्नामेंट से आखिरी समय पर हटना पड़ा है। ऐसे में स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का रास्ता साफ हो गया है। वे 21वां ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं। हालांकि, उनको ऑस्ट्रेलियन ओपन का पसंदीदा नहीं माना जा रहा है।

Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्‍स को दी शिकस्त

राफेल नडाल के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका 

सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविक जैसे ही Australian Open 2022 से अयोग्य घोषित किए गए, वैसे ही राफेल नडाल की बड़ी बाधा दूर हो गई। राफेल नडाल और उनके 21वें ग्रैंड स्लैम में नोवाक जोकोविक कई बार बाधा बन चुके हैं। हालांकि, इस बार उनका रास्ता साफ है, लेकिन सट्टेबाजों ने दांव डेनिल मेदवेदेव पर खेला है और उनको ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 के खिताब का दावेदार समझा है। अब देखना ये है कि बाजी कौन मारता है।

Bundesliga: लेवांडोव्स्की ने  किया 300वां गोल, बायर्न म्यूनिख ने कोलन को दी शिकस्त

20-20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं तीनों दिग्गज

राफेल नडाल इस समय संयुक्त रूप से विश्व के सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं। राफेल नडाल के अलावा स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और सर्बिया के नोवाक जोकोविक भी 20-20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं। हालांकि, रोजर फेडरर चोट के कारण और नोवाक जोकोविक वीजा कारणों के चलते टूर्नामेंट से बाहर हैं और 21वां ग्रैंड स्लैम जीतने का मौका सिर्फ राफेल नडाल के पास है।

India Open के फाइनल में पहुंचे Lakshya Sen, अब लोह कीन यू से होगी टक्कर 

राफेल नडाल के सामने अब ये चुनौती

हालांकि, राफेल नडाल के लिए चुनौती ये है कि भले ही वे 20 ग्रैंड स्लैम जीत चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलियन ओपन में वे एक बार ही खिताब अपने नाम कर सके हैं। साल 2009 में उन्होंने पहली और आखिरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। वहीं, नोवाक जोकोविक को ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने का सबसे ज्यादा अनुभव है, जबकि स्पेन के दिग्गज नडाल को फ्रेंच ओपन जीतने का सबसे ज्यादा अनुभव रहा है, जहां वे 13 बार खिताब जीतने में सफल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here