रांची में भारत के लिए T20 में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड Shikhar Dhawan के नाम

0
424

नई दिल्ली। भारत ने रांची में अब तक जो दो टी20 मैच खेले हैं उसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैदान पर अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल मैच आज खेलने जा रही है। इस मैदान पर खेले गए दो मुकाबलों में अब तक भारत की ओर से सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भारतीय ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के नाम हैं, जो इन दिनों भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले हैं।

Ind vs NZ: Rohit Sharma आज रचेंगे इतिहास !

Shikhar Dhawan ने रांची में T20 में खेली है सबसे बड़ी पारी

रांची के मैदान पर भारत की तरफ से टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है। धवन ने यहां पर श्रीलंका के खिलाफ साल 2016 में 25 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 2 छक्के और 7 चौके लगाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 204 का रहा था। धवन की इस पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए थे और श्रीलंका को इस मुकाबले में 69 रन बनाए थे।

Indonesia Masters Badminton Championship: प्रणॉय ने रचा इतिहास, सिंधु के बाद अब किदांबी भी क्वार्टर फाइनल में

रोहित शर्मा का भी रांची में शानदार प्रदर्शन

रांची में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में 36 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली थी। रोहित की इस पारी ने भी टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में रोहित शर्मा ने 11 रन की पारी खेली थी। इस मैच में आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन बनाए थे और फिर भारत ने दूसरी पारी में 5.3 ओवर में एक विकेट पर 49 रन बनाए थे। हालांकि इस मैच में भारत को डकवर्थ और लुईस नियम के तहत 9 विकेट से विजेता घोषित कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here