Pramod Bhagat ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिए नामित

0
488

नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम करने वाले प्रमोद भगत (Pramod Bhagat) को खेल की विश्व संस्था ने ‘वर्ष के सर्वश्रेष्ठपुरुष पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी’ के लिए नामित किया गया है। इस अवॉर्ड के लिए पांच अन्य बैडमिंटन खिलाड़ियों को भी नामित किया गया है।

FIH Men’s Junior World Cup : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान बने Vivek Sagar, 24 नवंबर से शूरू होगा टूर्नामेंट

मनोज सरकार का नाम भी शामिल  

मौजूदा विश्व चैम्पियन Pramod Bhagat ने सितंबर में टोक्यो में पुरुषों की एकल एसएल3 क्लास में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल हासिल किया था और उन्हें मनोज सरकार के साथ ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी’ पुरस्कार के लिए भी पांच अन्य नामितों के साथ शामिल किया गया है। सरकार ने टोक्यो ओलंपिक की पुरुष एकल एसएल3 क्लास में कांस्य पदक जीता था।

T20 World Cup: पाकिस्तान को राहत, सेमीफाइनल मैच से पहले ये दोनों दिग्गज हुए फिट

भगत ने किया शानदार कमाल 

33  वर्षीय Pramod Bhagat को चार साल की उम्र में पोलियो हो गया था और अपने पड़ोसी को खेलते हुए देखकर ही वह इस खेल में आए थे। शुरू में उन्होंने सक्षम खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा की थी। भगत इस समय विश्व के नंबर एक और एसएल3 में एशियाई चैम्पियन हैं। सक्षम खिलाड़ियों के नामांकन की सूची में कोई भी भारतीय शामिल नहीं है।

T20 World Cup: इंग्लैंड के लिए Eoin Morgan ने बनाया ये रिकॉर्ड 

इन खिलाड़ियों के नाम भी शामिल

डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और एंडर्स एंटोनसेन, चीन के वनांग यि ल्यू और जापान के युटा वाटानाबे को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष(सक्षम) खिलाड़ियों के लिए नामांकित किया गया है। शटलर एक्सेलसेन ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वहीं महिला एकल वर्ग में चीन की टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता चेन यु फेई, स्पेन की कैरालिना मारिन, ताइपे की ताई जु यिंग और जापान की अकाने यामागुची को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी के लिए नामांकित किया गया है।

दो नए पुरस्कार किए सूची में शामिल 

कोरोना महामारी की वजह से योग्यता की समय सीमा बढ़ा दी गई, जिसे 2020 और 2021 सत्रों (1 नवंबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर) के लिए कर दिया गया। विजेताओं की घोषणा इंडोनेशिया में नवंबर-दिसंबर में HSBC बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के दौरान बाली चरण में की जाएगी। साल की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी और वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा बैडमिंटन जोड़ी दो नए पुरस्कार वर्गों को शामिल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here