FIDE Grand Swiss Chess: शशिकिरण छठे दौर के बाद शीर्ष पर 

0
301

नई दिल्ली। भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट (FIDE Grand Swiss Chess) के ओपन वर्ग के छठे दौर में रूस के अलेक्जेंडर रेडके को शिकस्त देकर चार अन्य के साथ संयुक्त बढ़त हासिल कर ली।शशिकिरण ने रूस के युवा खिलाड़ी को 53 चालों में मात दी। वह अलीरजा फिरोजा, अलेक्जेइ शिरोव, एवजेनी नाजेर और मैक्सिम वाचियेर लाग्रेव के साथ 4.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। सातवे दौर में उनका सामना लाग्रेव से होगा।

जानिए, T20 World Cup 2021 में आज के मैचों का शेड्यूल 

डी हरिका तीसरे स्थान पर 

FIDE Grand Swiss Chess में महिला वर्ग में डी हरिका ने जॉर्जिया की निनो बास्टियाश्विली से ड्रॉ खेला और अब वह छह अन्य के साथ तीसरे स्थान पर है। पुरूषों में निहाल सरीन ने विजयी अभियान जारी रखते हुए चेक गणराज्य के डेविड नवारा को ड्रॉ पर रोका। वह 15 अन्य के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

T20 world cup 2021 : Eoin Morgan ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, इन दिग्गजों को पछाड़ा  

पी हरिकृष्णा ने मथियास ब्लूबॉम के साथ खेला ड्रॉ

ओपन वर्ग में सर्वोच्च रैंकिंग वाले भारतीय पी हरिकृष्णा ने मथियास ब्लूबॉम के साथ ड्रॉ खेला। रौनक साधवानी ने हमवतन डी गुकेश को हराया। आर प्रज्ञानानंदा को रूस के अलेक्सा साराना ने और एस पी सेतुरमन को भी रूस के एंटोन डेमचेंको ने शिकस्त दी। हरिका और आर वैशाली ने ड्रॉ खेले जबकि वर्तिका अग्रवाल, पद्मिनी राउत और दिव्या देशमुख हार गईं।

National Championship : रेलवे बोर्ड ने जीता महिला हॉकी खिताब

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स छोड़ना चाहते हैं धोनी, ये है कारण

IPL 2022: चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब टीम को छोड़ना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आईपीएल 2022 में धोनी किसी और टीम के साथ खेलते दिखाई देंगे। लेकिन आखिर ऐसा हुआ क्या जो धोनी अब सीएसके को अलविदा कहना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here