T20 World Cup: सुपर 12 में जगह बनाने के लिए कल उतरेंगे श्रीलंका और आयरलैंड

0
487

नई दिल्ली। T20 World Cup के पहले दौर के ग्रुप मुकाबले में बुधवार को पूर्व चैंपियन श्रीलंका और आयरलैंड की टीमों के बीच टक्कर होगी। इस मैच की विजेता टीम सुपर 12 में जगह बनाने के करीब पहुंच जाएगी। श्रीलंका और आयरलैंड दोनों टीमें इस मुकाबले में बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ उतरेंगी क्योंकि इन्होंने अपने पहले मुकाबलों में क्रमश: नामीबिया और नीदरलैंड को सात विकेट के समान अंतर से शिकस्त दी है।

T20 World Cup 2021: भारत के खिलाफ वार्म-अप मैच में Marcus Stoinis करेंगे गेंदबाजी !!

आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका की राह आसान नहीं

T20 World Cup के इन मैचों में श्रीलंका ने अपनी मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के चलते नामीबिया के खिलाफ आसान जीत हासिल की जबकि आयरलैंड ने नीदरलैंड पर हर विभाग में दबदबा बनाया और इस दौरान तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने चार गेंद में चार विकेट भी चटकाए। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को पता है कि आयरलैंड के खिलाफ उनकी राह आसान नहीं होगी और उनकी टीम को इस मुकाबले में गलती करने से बचना होगा।

T20 world cup के लिए महज 12 साल की Rebecca Downie ने डिजाइन की इस देश की जर्सी

महेश और वानिंदु की जोड़ी पर भी रहेगा दारोमदार 

श्रीलंका टीम को अपने सलामी बल्लेबाज कुसाल परेरा और पथुम निसंका के अलावा अनुभवी दिनेश चांदीमल से भी शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। अविष्का फर्नांडो और भानुका राजपक्षे नामीबिया के खिलाफ विपरीत अंदाज में खेलकर अपनी प्रतिभा दर्शा चके हैं। वहीं महेश थेकशाना और वानिंदु हसारंगा की स्पिन जोड़ी ने नामीबिया के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था और टूर्नामेंट में श्रीलंका की सफलता काफी हद तक इन दोनों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। लाहिरू कुमारा, चमिका करूणारत्ने और दुष्मंता चमीरा की मौजूदगी में टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण भी मजबूत है।

AUS Open 2022 में Novak Djokovic के खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं

आयरलैंड को बनाना होगा बड़ा स्कोर  

दूसरी तरफ कैंफर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नीदरलैंड को हराने के बाद आयरलैंड की टीम श्रीलंका की चुनौती के लिए तैयार होगी। कैंफर और उनके साथी गेंदबाजों को बुधवार को अपने प्रदर्शन को दोहराना होगा। उन्हें श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना होगा। श्रीलंका के खिलाफ आयरलैंड की गेंदबाजी से अधिक उसकी बल्लेबाजी की परीक्षा होगा। श्रीलंका के गेंदबाजी आक्रमण में विविधता है और उसके स्पिनर काफी प्रभावी साबित हो सकते हैं। श्रीलंका को यदि चुनौती देती है तो आयरलैंड के बल्लेबाजों को बड़ा स्कोर बनाना होगा।

श्रीलंका की टीम 

दासुन शनाका (कप्तान), कुसाल जनिथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजया डिसिल्वा, पथुम निसंका, चरिथ असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिन्दु हसारंगा, दुष्मंत चमीरा, लाहिरू कुमारा, महेश थेकशाना, अकिला धनंजय और बिनुरा फर्नांडो।

आयरलैंड की टीम 

एंडी बालबर्नी (कप्तान), मार्क एडेयर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, केविन ओब्रायन, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, नील रॉक, बेन वाइट और क्रेग यंग।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here