2022 में शादी के बंधन में बंधेंगे Maxwell- Vini

0
364

नई दिल्ली। IPL 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की से शानदार बल्लेबाजी करने वाले ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) आज अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। मैक्सवेल ने बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन एलिमिनेटर मैच में टीम को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर मैक्सवेल अगले साल यानी 2022 शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन ने ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर को बर्थडे विश करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

BCCI : राहुल द्रविड़ फिर होंगे टीम इंडिया के कोच !!

Glenn Maxwell पिछले साल मार्च में की थी सगाई 

विनी रमन ने अपनी इंस्ट्रागाम स्टोरी में Glenn Maxwell को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ग्लेन मैक्सवेल। तुमसे शादी करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। 2022 हमारा साल होगा।’ बता दें कि पिछले साल मार्च में मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा के अनुसार विनी रमन से सगाई की थी और सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। मैक्सवेल विनी को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मैक्सवेल के साथ काफी तस्वीरें भी शेयर की हुई है। साल 2019 में जब मैक्सवेल मानसिक तौर पर ठीक नहीं होने की वजह से क्रिकेट से दूरी बनाई थी, तो वह विनी ही थीं जिन्होंने कंगारू क्रिकेटर को इस बुरे दौर से निकाला था। इस बात की जानकारी खुद मैक्सवेल ने दी थी।

IPL 2021 के फाइनल में खेलेंगे KKR के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल

गंदगी फैलाने से अच्छा एक बेहतर इंसान बनिए-मैक्सवेल

हाल में ही Glenn Maxwell ने आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर लंबा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, ‘आरसीबी के लिए यह अच्छा सीजन रहा। हम वहां तक नहीं पहुंच सके, जहां तक हमें पहुंचना था, लेकिन इससे यह बात झुठलाई नहीं जा सकती कि हमारे लिए यह सीजन अच्छा रहा। कुछ गंदगी जो सोशल मीडिया पर मची हुई है, यह देखना बहुत ही खराब है। हम सभी इंसान हैं, जो हर दिन अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है। गंदगी फैलाने से अच्छा एक बेहतर इंसान बनिए। सच्चे फैन्स को दिल से शुक्रिया। ऐसे कुछ घटिया लोग हैं, जो सोशल मीडिया को घटिया बनाते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है, उनके जैसा प्लीज मत बनिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here