Badminton: Uber &Thomas Cup में साइना और चिराग-सात्विक पर रहेगा दारोमदार

0
507

नई दिल्ली। थॉमस और उबेर कप (Uber &Thomas Cup) बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज शनिवार से होगा। इस चैंपियनशिप में भारत सुदीरमन कप के बेहद खराब प्रदर्शन को भुलाकर साइना नेहवाल और चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी जैसे स्टार खिलाड़ियों के दम पर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा।

IPL 2021: Ishan Kishan ने 16 गेंद में फिफ्टी जड़कर बना दिया ये रिकॉर्ड

16 देश लेंगे हिस्सा 

एक सप्ताह तक चलने वाली Uber &Thomas Cup चैंपियनशिप में पांच महाद्वीपों के 16 देश भाग लेंगे। महिला टीम को उबेर कप के ग्रुप बी में थाईलैंड, स्पेन और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। साइना एंड कंपनी स्पेन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी।

T20 World Cup की 15 सदस्यीय टीम में परिवर्तन तय ! ये करेंगे फैसला

उबेर कप में पदक जीत चुकी है महिला टीम

भारतीय महिला टीम ने 2014 और 2016 में कांस्य पदक जीता था लेकिन इस बार उसे ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू की कमी खलेगी। उन्हाेंने टोक्यो खेलों के बाद विश्राम करने का निर्णय किया था।

World Shooting Championship: भारत ने जीता10वां गोल्ड मेडल 

बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगा भारत 

लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना पर भारतीय दारोमदार टिका रहेगा। युवा मालविका बंसोद, अदिति भट्ट और तसनीम मीर भी अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगी। युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी वरिष्ठ खिलाड़ी हैं। उन पर अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा तनीषा क्रैस्टो और रुतुपर्णा पांडा व गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली जैसी युवा खिलाड़ियों का मार्ग निर्देशन करने की भी जिम्मेदारी होगी।

नॉकआउट में पहुंचना चाहेगी पुरुष टीम 

पुरुष टीम की निगाह नॉकआउट में जगह बनाने पर है। टीम 11 वर्षों में थामस कप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई है। भारतीय टीम को ग्रुप सी में चीन, नीदरलैंड और ताहिती के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ करेगी। दस सदस्यीय टीम में चार एकल खिलाड़ी और तीन युगल जोड़ियां हैं। एकल में बी साई प्रणीत, किदांबी श्रीकांत, समीर वर्मा और किरण जॉर्ज जबकि युगल में चिराग और सात्विक की दुनिया की 10वें नंबर की जोड़ी, ध्रुव कपिला व एमआर अर्जुन और कृष्ण प्रसाद और विष्णु वर्धन चुनौती पेश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here