MI vs CSK: तीन छक्के लगाते ही रोहित इस क्लब में हो जाएंगे शामिल 

0
514
  • नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL2021) के दूसरे फेज का आगाज आज से होगा। दूसरे फेज का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच दुबई में खेला जाएगा। यह मैच रोहित शर्मा के लिए खास है। इस मुकाबले में हिटमैन नया कीर्तिमान स्थापित कर सकते हैं। रोहित यदि CSK के खिलाफ तीन छक्के लगाने में सफल रहे तो वह भारत की तरफ से टी-20 क्रिकेट में 400 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित IPL के सबसे सफल कप्तान है। वह पांच बार मुंबई इंडियंस को IPL का खिताब जिता चुके हैं।

T20WC के बाद न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के साथ भारत खेलेगा घरेलू सीरीज 

..तो इस क्लब में शामिल हो जाएंगे रोहित

रोहित शर्मा के टी-20 करियर की बात की जाए तो बेहद शानदार रहा है। हिटमैन ने डेक्कन चार्जर्स, भारत, भारत ए, इंडियंस, मुंबई और मुंबई इंडियंस के लिए से 350 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टी-20 क्रिकेट में 397 छक्के लगा चुके हैं। अब उन्हें क्रिकेट के इस प्रारूप में 400 छक्के पूरे करने के लिए तीन छक्कों की दरकार है। यदि रोहित यह करिश्मा करने में सफल होते हैं तो वह ब्रेंडन मैक्कुलम, शेन वॉटसन, एबी डिवीलियर्स के बाद 400 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल रोहित टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर हैं।

Durand Cup 2021: दिल्ली और बंगलूरू एफसी ने 2-2 से ड्रॉ खेला

टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम

जहां तक टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात है तो यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम दर्ज है। गेल ने 1042 छक्के टी-20 क्रिकेट में लगाए हैं। उनके अलावा कीरोन पोलार्ड 755, आंद्रे रसेल 509, ब्रेंडन मैक्कुलम 485, शेन वॉटसन 467, एबी डिबीलियर्स 430, आरोन फिंच 399 छक्के टी-20 क्रिकेट में लगा चुके हैं।

MI vs CSK: ऐसी हो सकती है मुंबई और चेन्नई की प्लेइंग-11 

टी-20 में भारत की ओर से रोहित सबसे आगे 

रोहित शर्मा ने भारत की ओर से टी-20 में सबसे ज्यादा 397 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। उसके बाद सुरेश रैना का नंबर आता है। रैना ने 331 मैचों में 324 छक्के लगाए हैं। भारत की ओर से सबसे अधिक सिक्सर लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली तीसरे स्थान पर  उन्होंने 311 मैचों में 315 छक्के जड़े हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here