Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी

0
986

लंदन। Ind vs Eng: टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ और सूर्य कुमार यादव लॉर्ड्स में टीम इंडिया के खेमे में जुड़ गए हैं। दोनों खिलाड़ियों ने इंग्लैंड में अपना क्वारैंटाइनी पीरियड खत्म कर लिया है। ऐसे में अब उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।

IPL 2021: KKR को लग सकता है झटका, नहीं खेलेंगे पैट कमिंस !!

दरअसल, Ind vs Eng सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गए ओपनर शुभमन गिल और वॉशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद पृथ्वी और सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम में शामिल किया गया था। लेकिन श्रीलंका दौरे पर हुए कोरोना विस्फोट के कारण दोनों खिलाड़ियों के इंग्लैंड जाने में देरी हुई और बाद में उन्हें क्वारैंटाइन में भी रहना पड़ा। अब दोनों के भारतीय खेमे के साथ जुड़ने से टीम की मजबूती बढ़ी है। हालांकि यह देखना रोचक होगा कि इन दोनों को तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा, तो टीम से बाहर किसे बैठना पड़ेगा।

World Youth Championships: भारतीय तीरंदाजों ने रचा इतिहास, तीन गोल्ड सहित जीते सात पदक

श्रीलंका दौरे पर थी बढ़िया फॉर्म

इंग्लैंड रवाना होने से पहले पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव श्रीलंका दौरे पर खेली गई लिमिटेड ओवरों की सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा था। श्रीलंका दौरे पर भारत ने तीन वनडे और तीन टी20 आई मुकाबले खेले थे और यह दोनों खिलाड़ी काफी बढ़िया लय में नजर आए थे। पृथ्वी शॉ ने तीन एकदिवसीय मैचों में 35 की औसत के साथ 105 रन और सूर्यकुमार यादव ने 62 की औसत के साथ 124 रन बनाए थे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने अपने खेले एकमात्र टी20 आई मुकाबले में 50 रनों की शानदार पारी भी खेली थी।

Tokyo Olympics: खिलाड़ियों से बोले राष्ट्रपति, कहा-आपने दिया जश्न का मौका

Ind vs Eng: तीसरे टेस्ट में मौका मिल सकता है

पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव के टीम से जुड़ने के बाद टीम इंडिया पहले से और ज्यादा मजबूत हो गई है। दोनों में से एक किसी एक खिलाड़ी को Ind vs Eng सीरीज के तीसरे टेस्ट में खेलने का मौका भी मिल सकता है। दरअसल, मौजूदा समय में चेतेश्वर पुजारा और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे दोनों ही खिलाड़ी खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में लीड्स में तीसरे टेस्ट के दौरान कप्तान विराट कोहली पुजारा या रहाणे के स्थान पर शॉ या सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here