Ravindra Jadeja ने बनाया ये रिकॉर्ड, इस क्लब में हुए शामिल

0
546

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja ) ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को मुश्किल समय में अर्धशतकीय पारी खेलकर कमाल कर दिया। साथ ही 2000 रनों और 200 विकेटों का अनोखा डबल बना लिया। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद जडेजा मैदान पर उतरे। जब वे ग्राउंड पर आए उस समय टीम इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से 38 रन पीछे थी। जडेजा ने न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का कौशल दिखाया बल्कि टीम को बढ़त दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Tokyo Olympics: वरुण कुमार को मिलेंगे 1 करोड़ रुपए और बनेंगे पुलिस अधिकारी

Ravindra Jadeja ने खेली शानदार पारी 

नॉटिंघम टेस्ट में भारतीय टीम ने 145 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में मैदान पर कदम रखने वाले जडेजा ने पारी को केएल राहुल के साथ मिलकर संभाला और भारत की अच्छी बढ़त सुनिश्चित की। 86 गेंद पर उन्होंने 8 चौके और 1 छक्के से 56 रन बनाए। इस दौरान राहुल के साथ उन्होंने 60 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई। मोहम्मद शमी के साथ मिलकर भी जडेजा ने 27 रन जोड़े।

Tokyo Olympics Golf: एक शॉट से कांस्य चूक गईं अदिति अशोक

इस मामले में Ravindra Jadeja बने पांचवें खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ Ravindra Jadeja ने 56 रन बनाए। इसी के साथ जडेजा टेस्ट क्रिकेटर में 2000 रन और 200 विकेटों का डबल बनाने वाले पांचवें सबसे तेज खिलाड़ी बन गए हैं। जडेजा ने मात्र 53 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। उनसे आगे इंग्लैंड के इयान बॉथम (42 टेस्ट), भारत के कपिल देव (50 टेस्ट), पाकिस्तान के इमरान खान (50 टेस्ट) और भारत के आर अश्विन (51 टेस्ट) हैं। इसी के साथ जडेजा, कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और आर अश्विन के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं।

Tokyo Olympics: ये खिलाड़ी दिला सकता है एथलेटिक्स में भारत को पहला गोल्ड

भारत मजबूत स्थिति में 

नाटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। इंग्लैंड के 183 रनों का जवाब देते हुए, भारतीय टीम ने 278 रन बनाए। भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। Ravindra Jadeja ने भी 56 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और अंत में शमी, सिराज और बुमराह द्वारा खेली छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी की बदौलत भारत इंग्लैंड पर बढ़त बनाने में कामयाब हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here