Tokyo Olympics: टोक्यो पहुंचा Indian shooters का दल, कोविड टेस्ट के लिए सैंपल लिए

0
484

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों (Indian shooters) की टीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले आगामी ओलंपिक खेलों के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंची। कोविड टेस्ट के लिए निशानेबाजों के दल के सैम्पल्स ले लिए गए हैं और रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। इससे पहले शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) के लिए भारतीय निशानेबाजों का दल क्रोएशिया में ज़ाग्रेब बेस से एम्स्टर्डम पहुंचा था। सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, और अंजुम मौदगिल भारत के निशानेबाजी दल के प्रमुख चेहरे हैं। भारतीय टीम ने नई दिल्ली और क्रोएशिया में ISSF विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीता था।

Eng vs Pak T-20 series :पाकिस्तान का यह तेज गेंदबाज पहले मैच से हुआ बाहर, जानिए वजह

Indian shooters के दल में ये खिलाड़ी शामिल

कम हिस्सेदारी के कारण क्रोएशिया में नई दिल्ली की तुलना में पदकों की संख्या कम थी। नई दिल्ली में 52 Indian shooters ने प्रतिस्पर्धा की, जबकि क्रोएशिया में केवल 14 Indian shooters ही मैदान में थे। टोक्यो 2020 के लिए भारतीय शूटिंग दल में दीपक कुमार, दिव्यांश सिंह पंवार, संजीव राजपूत, ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, अंगद वीर सिंह बाजवा, मैराज अहमद खान, अपूर्वी चंदेला, इलावेनिल वलारिवन, अंजुम मौदगिल तेजस्विनी सावंत, मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल, और राही सरनोबत शामिल हैं।

Tokyo Olympic: जापान में युगांडा का एक एथलीट लापता !!

भारतीय तीरंदाजी टीम भी टोक्यो के लिए हुई रवाना 

इस बीच, दीपिका कुमारी और अतनु दास के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ओलंपिक (Olympics)खेलों में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो के लिए रवाना हो गई है। अतनु दास ने ट्वीट किया, ‘टोक्यो के लिए रवाना। यात्रा शुरू हो गई है। यह पहली बार है जब हमें बहुत ही आरामदायक यात्रा करने का मौका मिल रहा है।’ उन्होंने इसके साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI), खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व खेल मंत्री किरन रिजिजू और पीएमओ इंडिया को शुक्रिया कहा।

T20 World Cup 2021 : भारत से भिड़ेगा पाकिस्तान, ग्रुप्स का ऐलान

भारत Olympics में 18 खेलों में लेगा भाग 

गौरतलब है कि 18 खेलों में भारत के कुल 126 एथलीट हिस्सा लेंगे। यह किसी भी ओलंपिक में भारत की ओर से जाने वाला अब तक का सबसे बड़ा दल है। इस अलावा  देश के खिलाड़ी 18 खेलों के 69 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। यह पहला मौका है जब भारत विभिन्न खेलों की अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में इतनी बड़ी संख्या में भाग लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here