जानिए Olympics में भारत के किस राज्य से सबसे अधिक एथलीट खेलेंगे

0
616

ऩई दिल्ली। भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक(Tokyo Olympics) में भाग लेन वाले 122 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान हो चुका है। यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल होगा। रियो ओलंपिक 2016 में भार की ओर से 117 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस बार घोषित किए गए 122 खिलाड़ियों में से सबसे ज्यादा खिलाड़ी 30 हरियाणा से हैं। भारत की कुल आबादी में महज 1.87% हिस्सेदारी रखने वाला राज्य भारतीय दल में करीब एक चौथाई उपस्थिति दर्ज कराएगा।

Cricket : नहीं रहे 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य Yashpal Sharma

पंजाब से 16 तो तमिलनाडु से 12 खिलाड़ी Tokyo Olympics में लेंगे भाग

हरियाणा के अलावा केवल दो और राज्य ऐसे हैं जहां से इस बार Tokyo Olympics में जा रहे एथलीटों की संख्या 10 से ज्यादा है। पंजाब से 16 और तमिलनाडु से 12 खिलाड़ी टोक्यो में भारत की ओर से खेलों में भाग लेंगे। 5 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां से 5 से 8 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें उत्तर प्रदेश (8), दिल्ली (5), केरल (8), मणिपुर (5) और महाराष्ट्र (6) शामिल हैं।

WI vs AUS: Chris Gayle ने टी-20 क्रिकेट में बनाया ये रिकॉर्ड 

Olympics में हरियाणा की कुश्ती का रहेगा दबदबा

भारत की ओर से Olympics में कुश्ती में भाग लेने वाले सभी सातों खिलाड़ी हरियाणा से है। ऐसे में इस बार ओलंपिक में वहां की कुश्ती का दबदबा रहने वाला है।हरियाणा का दबदबा कुश्ती और बॉक्सिंग जैसे कॉन्बैट स्पोर्ट्स में है। कुश्ती में 4 महिला, 3 पुरुष भाग लेंगे। बॉक्सिंग में 9 में से 4 बॉक्सर हरियाणा से हैं। शूटिंग में 15 में से 5 शूटर्स हरियाणा से हैं। इनके अलावा हरियाणा से एथलेटिक्स में 4 (26 में से), हॉकी में 10 (पुरुष-महिला मिलाकर 34 खिलाड़ियों में से) खिलाड़ी इस राज्य से हैं।

Croatia Grand Chess Tour : Viswanathan Anand ने गैरी कास्पारोव को दी मात 

हॉकी में पंजाब का वर्चस्व 

भारत की ओर से Tokyo Olympics में हॉकी खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में अधिकांश खिलाड़ी पंजाब से है। इसलिए भारतीय हॉकी टीम में पंजाब का वर्चस्व रहेगा। पुरुष-महिला टीम में पंजाब के कुल 11 खिलाड़ी शामिल हैं। राज्य के पांच अन्य खिलाड़ियों में से 3 एथलेटिक्स में और 1-1 शूटिंग और बॉक्सिंग में है। 10 से ज्यादा खिलाड़ियों वाले तीसरे राज्य तमिलनाडु से एथलेटिक्स में 5, सेलिंग में 4, टेबल टेनिस में 2 और फेंसिंग में 1 खिलाड़ी शामिल है।

इन राज्यों से एक भी खिलाड़ी नहीं

भारत की ओर से Tokyo Olympics खेलों में भाग लेने वाले 122 खिलाड़ियों में सात राज्यों में से एक भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। इनमें 10 करोड़ की आबादी वाला बिहार इसमें सबसे बड़ा राज्य है। बिहार के अलावा छत्तीसगढ़, गोवा, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा राज्य से भी कोई खिलाड़ी Olympic में भाग नहीं ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here