Archery World Cup: भारतीय महिला रिकर्व टीम ने जीता स्वर्ण पदक

0
627
Archery World Cup Indian women recurve team won gold medal latest Sports News in Hindi
Image Credit: Twitter/@Media_SAI & @worldarchery

Archery World Cup: फाइनल में मैक्सिको को 5- 1 से हराया

पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप (Archery World Cup) में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने स्वर्णिम इतिहास रच दिया। दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण के फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय तिकड़ी ने Archery World Cup में खिताबी जीत के साथ ही इस महीने की शुरुआत में ओलंपिक के आखिरी क्वालीफायर में पहले दौर की हार की निराशा को कुछ हद तक दूर किया। उनकी 5- 1 की जीत से भारत को विश्व कप के तीसरे चरण में दूसरा स्वर्ण पदक मिला। इससे पहले शनिवार को कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक वर्मा ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता था।

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने Tokyo Olympics के लिए किया क्वालीफाई

Euro Cup 2020: ऑस्ट्रिया को हरा इटली क्वार्टर फाइनल में

भारत की इस जीत पर वर्ल्ड आर्चरी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल की ओर से ट्वीट कर कहा गया, भारत ने पेरिस Archery World Cup में स्वर्ण पदक जीत लिया है। पेरिस में विश्व कप स्टेज 3 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। ये ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।

 क्या टूट जाएगा Hima Das का ओलंपिक खेलने का सपना?

Wimbledon के फाइनल में हो सकती है फेडरर और जोकोविक में टक्कर

सेमीफाइनल में फ्रांस को 6-2 से हराया

दीपिका कुुमारी, अंकिता भगत और कोमोलिका बारी की तिकड़ी ने एक सेट गंवाने के बाद छठी रैंकिंग की टीम फ्रांस को सेमीफाइनल में 6-2 से पराजित किया। विश्व कप का तीसरा चरण ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here