क्या टूट जाएगा Hima Das का ओलंपिक खेलने का सपना?

0
624
Hima Das on verge of missing Tokyo Olympics due to injury latest Sports update

पटियाला। तेज धाविका हिमा दास (Hima Das) अंतर-राज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी, ‘हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’

ओलंपिक क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने का खतरा 

Hima Das टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के मुहाने पर है। अभी तक वह टोक्यो ओलंपिक खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही।

…तो लग सकता है बड़ा झटका

इस प्रक्रिया में Hima Das शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई। हिमा की चोट यदि गंभीर हुई तो टोक्यो खेलों के लिए 4×100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा। क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं।

लंबे समय से चोट की समस्या से जूझ रही है Hima 

Hima Das यदि रिले टीम में जगह नहीं बना पाती है तो उसके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह स्टार धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही है। हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने IGP चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था। मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए तोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का अंतिम अवसर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here