IPL 2021 : बाकी बचे 31 मैचों में 50 फीसदी दर्शकों को मिलेगी स्टेडियम में एंट्री !!

0
1008

नई दिल्ली। IPL 2021 के बचे हुए 31 मैच यूएई में खेले जाएंगे। इस मुकाबलों में दर्शकों को प्रवेश मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) 50 फीसदी दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री की परमिशन दे सकता है। बोर्ड ने इसके साथ ही एक शर्त भी रखी है। वैक्सीन लगवा चुके लोग ही स्टेडियम में एंट्री कर पाएंगे।

French Open 2021: एंदुजार ने थिएम को दी शिकस्त

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली UAE में

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष अरुण धूमल और IPL के चेयरमैन बृजेश पटेल फिलहाल UAE में हैं। वे जल्द ही ECB के साथ बैठक भी कर सकते हैं। IPL के बाकी बचे 31 मैच सितंबर-अक्टूबर में UAE में ही होने हैं। इसके लिए तारीखों की घोषणा भी जल्द कर सकते हैं।

कीरोन, क्रिस और निकोलस के बिना IPL 2021 का मजा नहीं, BCCI लगा रहा दम  

ICC की बैठक कल

राजीव शुक्ला ने स्थानीय मीडिया खलीज टाइम्स को बताया कि यह पूरी तरह UAE सरकार और ECB पर निर्भर है कि वे दर्शकों को एंट्री देना चाहते हैं या नहीं। हम उनसे इस मामले पर बात करेंगे। पर उनका जो निर्णय होगा हम मानेंगे। दर्शक रहें या नहीं रहें, हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। गांगुली, शाह और राजीव को इसके साथ ही 1 जून को ICC की बैठक में भी हिस्सा लेना है। इसमें टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू और शेड्यूल को लेकर बातचीत भी होगी।

Football : अर्जेंटीना से भी छिनी Copa America की मेजबानी, जानिए क्यों ?

UAE में IPL के लिए 800 लोगों को लगेगा टीका

BCCI जल्द ही अमीरात क्रिकेट बोर्ड के साथ बैठक भी कर सकता है। इसमें IPL के सभी खिलाड़ी और स्टाफ को वैक्सीन लगवाने को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इंग्लैंड टूर पर जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। राजीव शुक्ला ने बताया- इंग्लैंड से UAE पहुंचने से पहले विराट सहित सभी खिलाड़ियों को इंग्लैंड में ही दूसरा डोज लगेगा। इसका मतलब है कि बोर्ड को 800 लोगों को वैक्सीन लगवानी पड़ेगी। राजीव शुक्ला ने कहा कि UAE के 70 फीसदी लोग टीका लगवा चुके हैं। वहीं, उन्होंने बिना वैक्सीनेशन वाले लोगों की अपने देश में एंट्री पर रोक लगा रखी है।

10 अक्टूबर को हो सकता है फाइनल

राजीव शुक्ला के अनुसार, बोर्ड भारत के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के 4-5 दिन बाद यानी 18-19 सितंबर से टूर्नामेंट शुरू करवाना चाह रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय ECB के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा।  IPL 2021 के बचे हुए मैचों की शुरुआत 18 या 19 सितंबर से हो सकती है। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल 9 या 10 अक्टूबर को खेला जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here