Archery World Cup: भारतीय महिला रिकर्व टीम 5 साल बाद फाइनल में

0
517

Archery World Cup: पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल में हारी

नई दिल्ली। ग्वाटेमाला सिटी में चल रही वर्ल्ड कप (Archery World Cup) स्टेज-1 के फाइनल में भारतीय महिला तीरंदाजी टीम में जगह बनाई है। भारतीय टीम की दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और कोमलिका बारी की तिकड़ी ने स्पेन को सीधे सेटों में मात देकर गोल्ड मेडल मैच में स्थान पक्का किया है। हालांकि, पुरुष टीम को क्वार्टर फाइनल में स्पेन के खिलाफ ही शूटऑफ में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम 2016 के बाद पहली बार इस इवेंट के फाइनल में पहुंची है।

IPL 2021: जीत हासिल करने के लिए RR और KKR की प्लेइंग इलेवन में होगा बदलाव

फाइनल में भारतीय टीम का सामना मैक्सिको से होगा

Archery World Cup के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने स्पेन की टीम को एकतरफा अंदाज में 6-0 से शिकस्त दी। भारतीय तीरंदाजों ने 55, 56 और 55 का स्कोर बनाया। फाइनल में रविवार को भारतीय टीम का सामना मैक्सिको से होगा। भारतीय महिलाओं ने इससे पहले चार बार गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 2011 संघाई, 2013 मेडेलिन, 2013 और 2014 व्रोक्लॉ में भारतीय महिला टीम स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

IPL 2021: दूसरी जीत के साथ 5वें स्थान पर पहुंची PBKS

भारतीय महिला टीम का बढ़ा मनोबल 

भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने अभी ओलिंपिक कोटा हासिल नहीं किया है। लेकिन, इस प्रदर्शन से ओलिंपिक क्वालिफायर इवेंट (जून में पेरिस में होने वाला वर्ल्ड कप स्टेज-3) के लिए खिलाड़ियों का मनोबल जरूर ऊंचा हुआ है। सेमीफाइनल में स्पेन को हराने से पहले भारतीय महिलाओं ने क्वार्टरफाइनल में ग्वाटेमाला सिटी को मात दी थी।

IPL 2021: जानिए, KKR और RR में से कौन किस पर भारी

दीपिका पदक की दावेदार
दीपिका कुमारी पति अतानू दास के साथ मिक्स्ड इवेंट में भी मेडल की दावेदार हैं। दीपिका और अतानू की जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल के लिए प्ले ऑफ में खेलेगी। साथ ही दोनों इंडिविजुअल इवेंट के भी अंतिम चार में पहुंच गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here