IPL 2021: रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर और शिखर धवन को पछाड़ा 

0
795

नई दिल्ली। दनादन क्रिकेट के नाम से दुनिया में मशहूर इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए और क्रिकेट फैंस का मनोरंजन किया है। अब तक हुए IPL टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली शीर्ष पर है। इस लीग में विराट कोहली के बल्ले ने जमकर रन बरसाए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के कप्तान कोहली ने 193 मैचों में 39.13 की औसत से कुल 5911 रन बनाए हैं।

IPL2021: जानिए, RCB और SRH की कैसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

टॉप-3 बल्लेबाजों में शामिल हुए रोहित 

IPL टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित शर्मा टॉप-3 बल्लेबाजों में शामिल हो गए। रोहित ने मंगलवार को शिखर धवन और डेविड वॉर्नर को पछाड़ दिया। रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 43 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा रन के मामले में वॉर्नर और धवन दोनों से ही आगे निकल गए। वॉर्नर के खाते में 5257, जबकि शिखर धवन के खाते में 5282 रन दर्ज हैं। रोहित के खाते में अब 5292 रन हो गए हैं।

Hockey : भारतीय हॉकी टीम की पहली हार, प्रैक्टिस मैच में मिली 1-0 शिकस्त

दूसरे नंबर पर सुरेश रैना 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित से सुरेश रैना और विराट कोहली ही हैं। रैना के खाते में 5422 रन दर्ज हैं। रोहित ने केकेआर के खिलाफ 32 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली और इस दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया। रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की पार्टनरशिप निभाई।

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, ये ऑलराउडर IPL से बहार

मुंबई इंडियंस ने मारी बाजी 

केकेआर ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 20 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। आंद्रे रसेल ने पांच विकेट लिए, जबकि सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की ओर से 56 रन बनाकर बेस्ट स्कोरर रहे। जवाब में केकेआर 20 ओवर में सात विकेट पर 142 रन पर सिमट गई और 10 रन से मैच हार गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here