World Cup Archery: कंपाउंड तीरंदाजी में पुरुष और महिला टीमें फाइनल में, भारत के दो पदक तय

0
270
World Cup Archery Indian men’s and women’s compound teams make World Cup final, seal two medals

पेरिस। World Cup Archery: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन का क्रम जारी रखते हुए विश्वकप स्टेज-4 के फाइनल में प्रवेश कर दो पदक पक्के कर लिए हैं। पुरुष और महिला दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जीत हासिल की। पुरुष टीम ने कोरिया को शूटआउट में पराजित किया, जबकि महिलाओं ने ब्रिटेन को 234-233 से हराया। पुरुष टीम फाइनल में अमेरिका से और महिला टीम मैक्सिको से भिड़ेगी।

World Archery Championships आज से, अतानु दास और अदिति स्वामी करेंगे भारतीय टीम की अगुवाई

ओजस के अंतिम तीर ने दिलाई जीत

हाल ही में विश्व चैंपियन ओजस देओताले के शानदार प्रदर्शन ने World Cup Archery में कोरिया पर जीत में भूमिका निभाई। दोनों टीमें 235-235 की बराबरी पर थीं। शूटआउट में भी स्कोर 30-30 रहा, लेकिन ओजस का अंतिम तीर कोरियाई तीरंदाज के मुकाबले 10 अंक पर ज्यादा सटीक था। जिस पर भारत को विजेता घोषित किया गया। भारतीय टीम में ओजस के अलावा प्रथमेश जावकर और अभिषेक वर्मा शामिल थे, जबकि कोरियाई टीम में चोई यांगही, किम जांगहो, यांग जेईवान थे। पुरुष टीम ने इससे पहले इटली को 239-235 और मैक्सिको को 237-235 से हराया।

Asia Cup 2023: श्रीलंका में तैयार हो रही पाकिस्तान की प्लेइंग XI, भारत की भी पैनी निगाहें

पिछडऩे के बाद जीती महिला तीरंदाज

वी ज्योति सुरेखा, हाल ही में विश्व चैंपियन बनीं 17 वर्षीय अदिति स्वामी और पटियाला की परणीत कौर की टीम ने World Cup Archery में ब्रिटेन को कड़े संघर्ष में हराया। पहले दो सेट में भारतीय टीम 59-60 और 175-176 से पिछड़ी हुई थी, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने अंतिम सेट में जबरदस्त वापसी करते हुुए 234-233 से मुकाबला जीत लिया। इससे पहले महिलाओं ने एस्टोनिया को 232-230 से हराया था। ज्योति और ओजस व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में भी सर्वोच्च स्थान पर रहे हैं।

World Cup 2023 के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, बटलर संभालेंगे कमान

चैम्पियनशिप में ओलम्पिक कोटा होगा निर्धारित

World Cup Archery पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए अप्रत्यक्ष क्वालीफायर है। इसमें कोई प्रत्यक्ष कोटा स्थान नहीं है, लेकिन पेरिस मीट रिकर्व तीरंदाजों को रैंकिंग अंक प्रदान करेगी। इसकी मदद से पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए दो ओलंपिक खेलों का टीम कोटा निर्धारित किया जाएगा। कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने इस महीने की शुरुआत में बर्लिन विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। 17 साल की उम्र में अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाजी इतिहास में सबसे कम उम्र की महिला विश्व चैंपियन बनीं, जबकि ओजस प्रवीण देवताले तीरंदाजी में विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय पुरुष बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here