Home sports Football Olympics 2024 Qualifier: भारतीय महिला फुटबॉल टीम हारी, क्वालीफाई करने की उम्मीदों...

Olympics 2024 Qualifier: भारतीय महिला फुटबॉल टीम हारी, क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका

0
Olympics 2024 Qualifier big blow to indian qualifying hopes, women’s football team lost to Vietnam 3-1

ताशकंद। Olympics 2024 Qualifier: भारतीय महिला फुटबॉल टीम के पेरिस आलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। भारतीय टीम ताशकंद के लोकोमोटिव स्टेडियम में एएफसी महिला ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे ग्रुप सी मैच में वियतनाम से 3-1 से हार गई। वियतनाम के लिए हुइन्ह न्हू, ट्रान लिन्ह और फाम है येन ने गोल किए, जबकि भारत के लिए संध्या रंगनाथन ने एकमात्र गोल किया। इस हार से भारतीय महिला फुटबॉल टीम की फरवरी में होने वाले पेरिस 2024 ओलंपिक क्वालीफायर के तीसरे और अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई करने की संभावना काफी कम हो गई हैं। क्योंकि, केवल तीन समूहों (ए, बी और सी) की शीर्ष टीमों के साथ-साथ सर्वश्रेष्ठ उपविजेता ही क्वालीफाई कर सकेंगे।

Champions Trophy 2025: World Cup की टॉप सात टीमें करेंगी क्वालीफाई, वेस्टइंडीज बाहर; इंग्लैंड पर खतरा

ग्रुप सी में अंक हासिल करने में सफल नहीं हुई महिला टीम

अपने शुरुआती मैच में जापान से 7-0 से हारने वाली भारतीय टीम वर्तमान में ग्रुप सी में दो मैचों में एक भी अंक हासिल करने में असफल रही है। जिसकी वजह से टीम Olympics 2024 Qualifier में सबसे निचले पायदान पर काबिज है। समूह की अन्य तीन टीमें- उज्बेकिस्तान, जापान और वियतनाम है और प्रत्येक के पास पहले से ही तीन अंक मौजूद हैं। नवीनतम फीफा महिला फुटबॉल रैंकिंग में 34वें स्थान पर मौजूद वियतनाम ने मैच में शुरुआती पांच मिनट में ही बढ़त बना ली। गुयेन डंग ने दाहिनी विंग से गेंद को आगे बढ़ाया और हुइन्ह न्हू को क्रॉस दिया, जिन्होंने हेडर के साथ भारतीय गोलकीपर इलांगबाम पंथोई को चकमा देते हुए पहला गोल कर दिया।

World Cup 2023: जोश से लबरेज हैं श्रीलंका और अफगानिस्तान, कांटे के मुकाबले में ऐसी होगी प्लेइंग XI

वियतनाम के खिलाफ संघर्ष करती दिखी भारतीय टीम

दुनिया की 61वें नंबर की भारतीय टीम को Olympics 2024 Qualifier के इस मुकाबले में वियतनामी खिलाडिय़ों की गति और तीव्रता का मुकाबला करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। वास्तव में हुइन्ह न्हू पहले 15 मिनट में गोल की अपनी हैट्रिक लगा सकती थीं। वियतनामी स्ट्राइकर ने एक और हेडर से गोलकीपर पैंथोई को चकमा देना चाहा, लेकिन वो इसे बचाने में सफल रहीं। हालांकि, वियतनाम ने कोशिश जारी रखी और अंतत: ट्रान लिन्ह के जरिए उन्होंने बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत के लिए इस हाफ का एकमात्र बेहतरीन मौका 36वें मिनट में आया लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका।

World Cup 2023: टीम इंडिया टॉप पर लेकिन इंग्लैंड बेहाल, अंकतालिका में ऐसा है बाकी टीमों का हाल

संध्या रंगनाथन ने किया भारत के लिए इकलौता गोल

दूसरे हाफ में भारत के मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने वियतनाम के दबदबे को रोकने के लिए कुछ खिलाड़ी बदले। उन्होंने संगीता बासफोर और अस्तम ओरांव को मैदान पर भेजा। हालांकि, इन बदलावों के बाद भी भारत के अटैक में कोई बदलाव नहीं आया। भारत 75 मिनट के आसपास 3-0 से पीछे हो गया। फाम हाई येन ने एक बार फिर हेडर से भारतीय गोलकीपर पंथोई को चकमा दे दिया। हालांकि, अंतिम समय में भारत के लिए संध्या रंगनाथन ने Olympics 2024 Qualifier में भारत का पहला गोल दर्ज किया। भारतीय महिला फुटबॉल टीम का अगला मुकाबला बुधवार को मिल्ली स्टेडियम में उज्बेकिस्तान से होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version