Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: टीम घोषित, Ronaldo को कमान, कोच का दावा...

FIFA World Cup 2022: टीम घोषित, Ronaldo को कमान, कोच का दावा ’हम जीतेंगे’

0
fifa world cup 2022 portugal squad announced including cristiano ronaldo Qatar 2022

दोहा। FIFA World Cup 2022 के लिए पुर्तगाल टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम के कोच फर्नांडो सैंटोस ने इस ग्लोबल टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यों वाली पुर्तगाल टीम का ऐलान किया है। कोच सैंटोस ने इस टीम में दो अनुभवी खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) और पेपे को बनाए रखा है। बता दें कि रोनाल्डो साल 2006 से लगातार हर विश्वकप में पुर्तगाल टीम का हिस्सा बने हुए हैं। यानी कतर में रोनाल्डो अपने करियर का पांचवां विश्वकप खेलेंगे।

FIFA World Cup 2022: जानिए अर्जेंटीना के मैचों का शिड्यूल, कब-किससे होगी टक्कर

कोच सैंटोस ने चुनिंदा खिलाड़ियों से बनाई पुर्तगाल की टीम

FIFA World Cup में फुटबॉल क्लब बेनफिका के दो युवा खिलाड़ी एंटोनियो सिल्वा और गोंकालो रामोस डेब्यू कर रहे हैं। वहीं आरबी लिपजिग स्ट्राइकर आंद्रे सिल्वा लिवरपूल स्टार डियोगो जोटा की जगह लेंगे। जो फिलहाल इंजरी की वजह से फुटबॉल मैदान से बाहर हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग की मैनचेस्टर सिटी, मैनचेस्टर यूनाइटेड और वॉल्व्स, पुर्तगाली प्रीमियर लीग में बेनफिका और पोतरे और फ्रेंच लीग 1 के क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन से पुर्तगाल टीम में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। टीम चयन के बाद कोच सैंटोस ने कहा कि उन्होंने जितने भी खिलाड़ी बुलाए हैं, उनमें जीतने और पुर्तगाल को विश्व चैंपियन बनाने की लत है।

FIFA World Cup 2022: अटैक मोड में खेलेगा ब्राजील, टीम में 9 फॉरवर्ड शामिल

पुर्तगाल का शुरुआती कार्यक्रम

FIFA World Cup में पुर्तगाल 17 नवंबर को लिस्बन में नाइजीरिया के साथ अभ्यास मैच खेलेगा। जबकि यह टीम 24 नवंबर को घाना के खिलाफ अपने फीफा विश्वकप में अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

FIFA World Cup 2026: शिड्यूल जारी, 48 टीमें, 3 देशों में होगा आयोजन

FIFA World Cup 2022 में पुर्तगाल की टीम इस तरह से है

गोलकीपर: डिओगो कोस्टा (पोतरे), रुई पेट्रीसियो (रोमा/इटली), जोस सा (वॉल्वरहैम्प्टन/इंग्लैंड)।

डिफेंडर: डिओगो दलोट (मैनचेस्टर यूनाइटेड/इंग्लैंड), जोआओ कैंसलो (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड), डेनिलो परेरा (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस), पेपे (पोटरे), रूबेन डायस (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड), एंटोनियो सिल्वा (बेनफिका), नूनो मेंडेस (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस), राफेल गुएरेइरो (बोरुसिया डॉर्टमंड/जर्मनी)।

Fifa World Cup 2022: तय शेड्यूल से एक दिन पहले होगा शुरू, औपचारिक ऐलान

मिडफील्डर: रूबेन नेव्स (वॉल्वरहैम्प्टन/इंग्लैंड), जोआओ पल्हिन्हा (फुलहम/इंग्लैंड), विलियम कार्वाल्हो (रियल बेटिस/स्पेन), ब्रूनो फर्नांडीस (मैनचेस्टर यूनाइटेड/इंग्लैंड), विटिन्हा (पेरिस सेंट-जर्मेन/फ्रांस), ओटावियो (पोटरे), जोआओ मारियो (बेनफिका), मैथियस नून्स (वॉल्वरहैम्प्टन/इंग्लैंड), बर्नाडरे सिल्वा (मैनचेस्टर सिटी/इंग्लैंड)।

फॉरवर्ड: राफेल लियो (एसी मिलान/इटली), जोआओ फेलिक्स (एटलेटिको मैड्रिड/स्पेन), रिकाडरे होर्टा (ब्रागा), गोंकालो रामोस (बेनफिका), क्रिस्टियानो रोनाल्डो (मैनचेस्टर यूनाइटेड/इंग्लैंड), आंद्रे सिल्वा (आरबी लिपजिग/जर्मनी)।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version