FIFA World Cup 2022: उलटफेर से बचना चाहेगा फ्रांस, मोरक्को से भिड़ंत आज

0
198
FIFA World Cup 2022 Live France vs Morocco semi final match today mbappe

दोहा। FIFA World Cup 2022 अब सिमटकर तीन टीमों के बीच का मुकाबला भर रह गया है। अब आज होने वाले सेमीफाइनल के बाद खिताब की दावेदार दो टीमें तय हो जाएंगी। बीती रात क्रोएशिया को हराकर अर्जेंटीना फाइनल में जगह बना चुकी है। अब आज दूसरे सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस का मुकाबला मोरक्को से होना है। फ्रांस को एकबार फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का फेवरेट माना जा रहा है। फ्रांस की टीम 2018 के बाद लगातार दूसरी बार फाइनलिस्ट बनने की दहलीज पर खड़ी है।

हालांकि मोरक्को के आंकड़े बताते हैं कि FIFA World Cup 2022 के इस मैच में फ्रांस को अपने विरोधियों के डिफेंस सिस्टम से खासा सावधान रहना होगा। मोरक्को में कतर में जारी वर्ल्ड कप में अब तक खेले 5 मैचों में सिर्फ 1 गोल खाया है। अगर इसकी तुलना फ्रांस से करें तो तस्वीर साफ हो जाती है। फ्रांस ने अब तक खेले 5 मैचों में 4 गोल खाए हैं। यानी आज रात के मुकाबले में फ्रांस फेवरेट होने के बावजूद खुद को सुरक्षित नहीं मान सकती।

FIFA World Cup 2022: मेसी ने कहा अलविदा, विश्व कप फाइनल होगा आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच

आज मैदान पर जादू दिखाएंगे एम्बाप्पे-गिरौड

फ्रांस का सेमीफाइनल में शानदार रिकॉर्ड रहा है और उसके कई खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में हैं। स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे सबसे ज्यादा 5 गोल करके गोल्डन बूट की रेस में पहले नंबर पर हैं। ओलिवियर गिरौड भी गोल्डन बूट के बड़े दावेदारों में से एक हैं। एसी मिलान के इस फॉरवर्ड ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 गोल किए। इसके बाद उन्होंने पोलैंड के खिलाफ शुरूआती गोल के साथ रिकॉर्ड तोड़ा और पिछले शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ विजयी गोल दागा। वह FIFA World Cup 2022 में अब तक कुल 4 गोल कर चुके हैं।

फ्रांस के पास इतिहास बनाने का मौका

फ्रांस ने साल 1998 में पहली बार विश्व कप जीता था और पिछली बार 2018 में चैंपियन बनी। अब फ्रेंच टीम के पास इस बार भी विजेता बन रिकॉर्ड बनाने का मौका है। आखिरी बार ये कारनामा ब्राजील ने किया था जब वह 1958 और 1962 में खिताब जीता था। FIFA World Cup 2022 में फ्रेंच टीम खिताब जीतने की राह पर है। बेंजेमा, पोग्बा जैसे खिलाडिय़ों की गैर मौजूदगी में भी टीम का प्रदर्शन हिला नहीं है। एमबापे, गिरोड ने फॉरवर्ड अटैक संभाला है तो वराने, हर्नान्डिज मिडफील्ड पर चमक दिखा रहे हैं। टीम के गोलकीपर हुगो लोरी भी अच्छी फॉर्म में हैं।

Argentina vs Croatia: ‘मेसी मैजिक’ से अर्जेंटीना छठी बार फाइनल में, क्रोएशिया को 3-0 से धोया

बड़ी टीमों को हराकर यहां तक पहुंचा है मोरक्को

यह वर्ल्ड कप मोरक्को के लिए खास रहा है। उसने पहले बेल्जियम की गोल्डन जनरेशन को हराया। इसके बाद राउंड ऑफ 16 में स्पेन को हरा कर उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उसने रोनाल्डो समेत पुर्तगाल के सपने तोड़ दिए। FIFA World Cup 2022 में मोरक्को का डिफेंस मजबूत दिखाई दिया है। टीम ने पूरे वर्ल्ड कप में अब तक एक भी विपक्षी खिलाड़ी से गोल नहीं खाया। कनाडा के खिलाफ पड़ा एक मात्र गोल मोरक्को के खिलाड़ी ने ही गलती से कर दिया था। टीम के गोलकीपर बोनो इस साल शानदार फॉर्म में है। वे स्पेन की टॉप लीग सेवीया के लिए गोलकीपिंग करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here