Fifa World Cup 2022: आज से, यहां जानिए वर्ल्ड कप के बारे में सबकुछ, पूरा शेड्यूल

0
290
Fifa World Cup 2022 From today, everything about tournament, Qatar vs Ecuador

नई दिल्ली। Fifa World Cup 2022: दुनिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन आज से कतर में शुरू होने जा रहा है। जी हां… हम बात कर रहे हैं आज से शुरू हो रहे Fifa World Cup 2022 की। दुनिया के हर हिस्से से 32 टीमें इस मेगा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जा रही हैं। अब तक खेले गए सभी वर्ल्ड कप जून और जुलाई के महीने में खेले गए हैं, लेकिन कतर के मौसम और गर्मी को देखते हुए इस बार वर्ल्ड कप नवंबर और दिसंबर में रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आज रात 9.30 बजे कतर और इक्वाडोर के बीच खेला जाएगा।

पहला वर्ल्ड कप 1930 में उरुग्वे में खेला गया था और इसे मेजबान टीम उरुग्वे ने ही जीता था। 1942 और 1946 में वर्ल्ड वॉर के कारण वर्ल्ड कप नहीं हो पाया था, लेकिन इसके बाद हर चार साल के अंतराल पर फीफा वर्ल्ड कप खेला जाता है।

कहां होगी ओपनिंग सेरेमनी

Fifa World Cup 2022 का पहला मैच कतर और इक्वेडोर के बीच भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे से होगा। वहीं, ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे दोहा से 40 किलोमीटर दूर अल – बेत स्टेडियम में होगी। ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आकर्षण साउथ कोरिया का बैंड BTS है। BTS के मेंबर जंगकुक वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में पहली बार परफॉर्म करेंगे। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही भी परफॉर्मेंस देंगी। इसके साथ ही अमेरिकी बैंड ब्लैक आइड पीज, कोलंबियन सिंगर जे बल्विन, नाइजीरियन सिंगर पैट्रिक ननेमेका ओकोरी और अमेरिकन रैपर लिल बेबी परफॉरमेंस देंगे।

Fifa World Cup: क्या कतर में चलेगा ’मैसी मैजिक’? अर्जेंटीना खिताब की सबसे बड़ी दावेदार

कब-कब होंगे मैच

भारतीय समय के अनुसार पहले दिन यानी 20 नवंबर की रात को 9:30 बजे एक ही मैच खेला जाएगा। इसके बाद 21 नवंबर को 2 मैच होंगे और 23 नवंबर से हर दिन 4 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा और आखिरी मैच अगले दिन सुबह 3:30 बजे तक चलेंगे।

FIFA World Cup 2022: खिलाड़ी चोटिल होना शुरू, टूर्नामेंट से बाहर हुआ स्टार फुटबॉलर

फ्रांस पर खिताब बचाने का दबाव

मौजूदा विश्व चौंपियन फ्रांस अपने खिताब की रक्षा करने के लिए दम लगाएगी, तो ब्राजील, अर्जेंटीना, जर्मनी, इंग्लैंड, स्पेन, बेल्जियम, नीदरलैंड, डेनमार्क, पुर्तगाल, गत उपविजेता क्रोएशिया की टीमें प्रमुख विश्व कप ट्रॉफी उठाने की दावेदार हैं।

FIFA WC 2022 Warm up Matches: अर्जेंटीना ने दिखाया ताकत का नमूना, जर्मनी-पॉलैंड भी जीते

Fifa World Cup 2022 ग्रुप

ग्रुप            टीमें

ग्रुप ए         कतर , इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड्स

ग्रुप बी        इंग्लैंड, ईरान, अमेरिका, वेल्स

ग्रुप सी        अर्जेंटीना, साउदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड

ग्रुप डी        फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया

ग्रुप ई         स्पेन, कोस्टा रिका, जर्मनी, जापान

ग्रुप एफ      बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, क्रोएशिया

ग्रुप जी       ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरून

ग्रुप एच      पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here