FIFA World Cup 2022: फाइनल में लगेगा सितारों का मेला, नोरा फतेही भी शामिल

0
266
FIFA World Cup 2022 Celebrity Night before France vs Argentina final, Nora Fatehi

दोहा। FIFA World Cup 2022 अपने अंतिम पायदान पर पहुंच चुका है। रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले वर्ल्ड कप में आज देर रात तीसरे स्थान के लिए क्रोएशिया और मोरक्को के बीच मुकाबला खेला जाएगा। जबकि फाइनल में अर्जेंटीना का सामना डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस से होगा। फीफा उद्घाटन समारोह की तर्ज पर ही वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को भी रंगीन बनाने में जुट गया है। दुनिया के नामचीन सितारे फाइनल मुकाबले में ग्लैमर का तड़का लगाएंगे। इनमें नोरा फतेही का नाम भी शामिल है।

खुद फीफा ने बताया है कि फाइनल मैच से पहले कई सितारे विश्व कप की रौनक में चार चांद लगाने वाले हैं। फीफा ने इस संबंध में ट्वीट किया, ’रविवार की शाम यादगार होगी। कतर में विश्व कप के फाइनल मैच से पहले साउंडट्रैक स्टार डेविडो और आएशा, ओजूना और गिम्स, नोरा फतेही, बल्कीस, रहमा रियाद और मनाल लाइव परफॉर्म करेंगे।’

FIFA World Cup 2022: आज तीसरे स्थान की जंग, मोरक्को और क्रोएशिया का आमना-सामना

गौरतलब है कि नोरा फतेही के FIFA World Cup 2022 के उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करने की खबर पहले आई थी, लेकिन उन्होंने परफॉर्म नहीं किया था। अब फीफा ने यह साफ किया है कि फाइनल मैच से पहले कार्यक्रम में नोरा अपने डांस का जलवा बिखरेती नजर आएंगी।

FIFA World Cup 2022: मेसी-एम्बाप्पे या कोई तीसरा, इस बार उलझ गए गोल्डन बूट के समीकरण

इतिहास में नाम दर्ज करवाना चाहेगा फ्रांस

फ्रांस की टीम दुनिया की उन चुनिंदा टीमों में शामिल होने की दहलीज पर खड़ी है, जिन्होंने लगातार दो बार फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। 2018 फीफा विश्व कप फाइनल में क्रोएशिया को हराने वाली फ्रांस के सामने इस बार अर्जेंटीना है। एम्बाप्पे, ग्रीजमैन और जिरूड जबर्दस्त फार्म में हैं। लिहाजा फ्रांस को उम्मीद है कि वो अर्जेंटीना की चुनौती से पार पा लेगा। दुिनयाभर से खेलप्रेमी इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए कतर पहुुच रहे हैं। खेल जगत की भी नामचीन हस्तियां इन पलों का गवाह बनने के लिए स्टेडियम मे ंउपस्थित रहेंगी।

अर्जेंटीना मेसी को दे सकेगा विजयी विदाई!

अर्जेंटीना की टीम मेसी की कप्तानी में FIFA World Cup 2022 जीतकर अपने कप्तान को विजयी विदाई देना चाहेगी। मेसी पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी विश्व कप मैच होगा। अगले विश्व कप मेसी 40 साल के करीब होंगे और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलते रहना उनके लिए काफी मुश्किल होगा। ऐसे में पूरी टीम चाहेगी कि वो अपने इस महान खिलाड़ी को विश्व कप से विजयी विदाई दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here