FIFA WC 2022: रोनाल्डो-नेमार का दिखेगा जलवा, बेहद रोमांचक होंगे आज के चारों मैच

0
630
FIFA WC 2022 Day 5 Watch Cristiano Ronaldo-Neymar in action, 4 matches today

दोहा। FIFA WC 2022 में आज भी 8 टीमें अपने अभियान का आगाज करेंगी। भारतीय समय के अनुसार 10 घंटे के अंदर 4 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ये टीमें अपने दांव पेंच आजमाती दिखेंगी। फुटबॉल के दिवानों के लिए अच्छी खबर ये है कि FIFA WC 2022 में अपने फेवरेट रोनाल्डो और नेमार को देखने का उनका इंतजार आज खत्म हो जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज फुटबॉल के महाकुंभ में पुर्तगाल और ब्राजील की टीम भी उतर रही हैं।

पुर्तगाल और ब्राजील के मैदान पर उतरने का मतलब है क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार का खेलना। बहरहाल, इन दो देशों के अलावा FIFA WC 2022 में स्विट्जरलैंड, कैमरून, साउथ कोरिया, उरुग्वे, घाना और सर्बिया बाकी वो 6 देश हैं, जो आज मैदान में होंगे। इनमें पुर्तगाल अपने अभियान का आगाज घाना के खिलाफ करेगा। जबकि ब्राजील को सर्बियाई चुनौती से पार पाना होगा।

FIFA World Cup: हमले करता रहा कनाडा लेकिन गोल ठोक गया बेल्जियम, 1-0 से जीता मैच

पुर्तगाल और घाना के मैच में रोनाल्डो पर टिकी रहेंगी निगाहें

पुर्तगाल और घाना के बीच FIFA WC 2022 के  आज यहां होने वाले मैच में सभी की निगाहें स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी। रोनाल्डो अपना पांचवां और संभवत: अंतिम विश्वकप खेल रहे हैं। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार से बिना क्लब का है क्योंकि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनका अनुबंध रद्द कर दिया है। रोनाल्डो ने यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग, क्लब के मालिक और साथी खिलाडिय़ों की आलोचना की थी। ऐसे में विश्वकप में उनका प्रदर्शन यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी भविष्य में किस टीम से जुड़ेगा।

Spain vs Costa Rica: स्पेन को मिली वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत, कोस्टारिका को रौंदा

घाना को हल्के में लेने की भूल पड़ सकती है भारी

पुर्तगाल का सामना FIFA WC 2022 के पहले मैच में ही टीम घाना से है जो कि विश्व कप में भाग ले रही सबसे कम रैंकिंग की टीम है। लेकिन, उसे छुपा रुस्तम माना जा रहा है। घाना की विश्व रैंकिंग 61 है। इस ग्रुप में उरूग्वे और दक्षिण कोरिया जैसी उलटफेर करने में सक्षम टीमें भी हैं। इसके अलावा सऊदी अरब ने लियोनेल मेसी की अगुवाई वाले अर्जेंटीना को और जापान ने जर्मनी को हराकर यह संदेश दे दिया है कि कुछ भी असंभव नहीं है। घाना के पास थामस पार्टे और मोहम्मद कुदुस जैसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यूरोपीय क्लबों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पुर्तगाल को इन खिलाडिय़ों से सतर्क रहना होगा।

Spain vs Costa Rica: स्पेन को मिली वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी जीत, कोस्टारिका को रौंदा

FIFA WC 2022 में आज किस टीम का होगा किससे सामना ?

FIFA WC 2022 में गुरुवार को 4 मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मुकाबला स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच, दूसरा मुकाबला उरुग्वे और साउथ कोरिया, तीसरा मुकाबला पुर्तगाल और घाना के बीच जबकि आखिरी मैच देर रात ब्राजील और सर्बिया आमने सामने होंगे।

Germany vs Japan: जापान ने उतारी जर्मनी की खुमारी, 2-1 से हराकर किया धमाका

कब और कहां खेले जाएंगे आज के FIFA WC 2022 मैच

भारतीय समय के अनुसार FIFA WC 2022 में आज स्विट्जरलैंड और कैमरून के बीच मुकाबला दोपहर के 3.30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा उरुग्वे बनाम साउथ कोरिया का मैच शाम के साढ़े 6 बजे से, रात के साढ़े 9 बजे से पुर्तगाल बनाम घाना का मैच खेला जाएगा। जबकि ब्राजील और सर्बिया की टक्कर देर रात साढ़े 12 बजे से होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here