Portugal vs Ghana: रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने ध्वस्त की घाना की चुनौती

0
7816
Portugal vs Ghana Live Score FIFA World Cup 2022 Cristiano Ronaldo World Record POR beat GHA by 3-2

दोहा। Portugal vs Ghana: स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के वर्ल्ड रिकॉर्ड की मदद से पुर्तगाल ने फीफा वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में घाना को 3-2 से शिकस्त दी। घाना के शानदार प्रदर्शन के चलते एक समय लगने लगा था कि Portugal vs Ghana मैच में भी उलटफेर हो सकता है लेकिन रोनाल्डो की अगुवाई में पुर्तगाल ने अंत में मैच में जीत दर्ज की। मैच के पहले हॉफ में मुकाबला 0-0 से बराबरी पर था और सभी 5 गोल दूसरे हॉफ में आए। यह मुकाबला इस फीफा वर्ल्ड कप का अभी तक का सबसे रोचक मुकाबला रहा।

रोनाल्डो ने रच दिया इतिहास

Portugal vs Ghana मैच का पहला गोल पेनल्टी पर 65वें मिनट में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किया। इस गोल के साथ ही उन्होंने पुर्तगाल को घाना पर 1-0 बढ़त दिलाई और इतिहास भी रच दिया। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो फीफा वर्ल्ड कप के पांच संस्करण में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे लियोनल मेसी, माराडोना और पेले जैसे दिग्गज भी हासिल नहीं कर सके। रोनाल्डो इससे पहले 2006, 2010, 2014, 2018 फीफा वर्ल्ड कप में भी गोल दाग चुके हैं। रोनाल्डो का यह फीफा वर्ल्ड कप में 18वां मैच रहा और उन्होंने सभी वर्ल्ड कप को मिलाकर आठवां गोल दागा।

देश के सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बने रोनाल्डो

रोनाल्डो ने अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा और सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बन गए हैं। यानी वह पुर्तगाल के लिए फीफा वर्ल्ड कप में सबसे युवा गोल स्कोरर और अब घाना के खिलाफ गोल दागने के बाद सबसे उम्रदारज गोल स्कोरर बन गए हैं। ऐसा करने वाले दुनिया के वह तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले क्रोएशिया के इविसा ओलिच और डेनमार्क के माइकल लॉड्रुप ऐसा कर चुके हैं।

Brazil vs Serbia: नहीं चला नेमार का जादू, ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

रोनाल्डो ने मेजर टूर्नामेंट्स यानी फीफा वर्ल्ड कप और यूरो कप मिलाकर 14 मैचों में 13 गोल दागे हैं। इसके अलावा वह तीन अलग-अलग वर्ल्ड कप में पेनल्टी पर गोल दागने वाले भी दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। दरअसल, Portugal vs Ghana मैच के 65वें मिनट में रोनाल्डो को घाना के बॉक्स के अंदर सलिसू ने गिरा दिया और फाउल किया। इस पर रेफरी ने पुर्तगाल को पेनल्टी ऑफर किया। पुर्तगाल के कप्तान ने गोल दाग इतिहास रच दिया। यह उनका 118वां अंतरराष्ट्रीय गोल रहा। वह अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में नंबर वन हैं।

ऐसे हुए मैच में गोल

Portugal vs Ghana मैच की बात करें तो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम ने घाना को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया। मैच के पांचों गोल आखिरी 25 मिनट में आए। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो ने 65वें मिनट, जोआओ फेलिक्स 78वें मिनट और राफेल लियाओ 80वें मिनट में गोल दागा। वहीं, घाना के लिए आंद्रे एयू ने 73वें मिनट और ओसमान बुकारी ने 89वें मिनट में गोल दागा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here