Fifa World Cup: आज तीन मुकाबले, इंग्लैंड के सामने होगी ईरान की चुनौती

0
357
Fifa World Cup 2022 Three match today, England vs Iran, Netherlands vs Senegal, US vs Wales

दोहा। Fifa World Cup 2022 में आज शाम तीन मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप बी में इंग्लैंड की टीम शाम 6.30 बजे से ईरान के खिलाफ खेलेगी। वहीं, ग्रुप-ए में नीदरलैंड का सामना अफ्रीकन कप चैंपियन सेनेगल से होगा। यह मुकाबला रात 9.30 बजे शुरू होगा। दिन का तीसरा और आखिरी मैच देर रात 12.30 बजे से ग्रुप-बी में अमेरिका और वेल्स के बीच खेला जाएगा।

Fifa World Cup: हार के साथ ही कतर ने बदल दिया फीफा का 92 साल का इतिहास

इंग्लैंड की टीम सोमवार को जब ग्रुप बी में Fifa World Cup 2022 के मैच में ईरान का सामना करेगी तो वह ईरान को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी। इस मैच में जीत का दावेदार इंग्लैंड को माना जा रहा है। कोच गैरेथ साउथगेट की टीम इस मैच को बड़े अंतर से अपने नाम करना चाहेगी। लेकिन ईरान के पास उनके कोच कार्लोस क्वीरोज हैं जो सर एलेक्स फर्ग्यूसन के सहायक कोच रह चुके हैं। क्वीरोज अपनी टीम को यहां तक लेकर आए हैं और वह बड़ी टीमों पर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

Qatar vs Ecuador: इक्वाडोर ने कतर को 2-0 से हराया, कप्तान वेलेंस्की ने दागे दोनों गोल

इंग्लैंड को हैरी केन और ईरान को सरदार अजमून से बड़ी उम्मीदें

इंग्लैंड को अपने स्टार कप्तान हैरी केन से अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी। हैरी केन ने Fifa World Cup 2022 क्वालिफाईंग राउंड में 12 गोल किए थे। वहीं, ईरान को सरदार अजमून से अच्छे प्रदर्शन की आस होगी जिन्होंने क्वालिफाईंग राउंड में 10 गोल दागे थे। क्वीरोज का यह लगातार चौथा विश्वकप है। वह 2010 में दक्षिण अफ्रीका में पुर्तगाल के कोच रहे थे। इसके अलावा उन्होंने 2014 और 2018 में ईरान के कोच की भूमिका निभाई थी।

FIFA World Cup 2022: कतर पर बड़ा आरोप, इक्वाडोर को पहला मैच हारने के लिए दिए 60 करोड़

जीत के साथ वापसी चाहेंगे अमेरिका और वेल्स

अमेरिका और वेल्स की टीमें लंबे अंतराल के बाद विश्वकप में खेलने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें आज देर रात को यहां Fifa World Cup 2022 के ग्रुप-बी मैच में उतरेंगी तो जीत के साथ ही अपनी वापसी का जश्न मनाएंगी। वेल्स की टीम ने विश्वकप तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय किया है। कोच रॉब पेज की यह टीम 1958 के बाद इस टूर्नामेंट में पहली बार खेलने उतरेंगी ।वहीं, अमेरिका ने इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए इतना लंबा इंतजार तो नहीं किया है, लेकिन यह टीम 2018 के बाद टूर्नामेंट में खेल रही है।

Fifa World Cup 2022: आज से, यहां जानिए वर्ल्ड कप के बारे में सबकुछ, पूरा शेड्यूल

अमेरिका के टायलर बने सबसे युवा कप्तान

अमेरिका के कोच ग्रेग बरहाल्टर ने Fifa World Cup 2022 के लिए नए कप्तान की घोषणा कर दी है। टीम के नए कप्तान 23 वर्षीय टायलर एडम्स हैं। वह अमेरिका के सबसे युवा कप्तान भी हैं। अमेरिका को अपने स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिक से दमदार प्रदर्शन की आस रहेगी। वहीं, वेल्स के गोल का भार स्टार फॉरवर्ड गेरेथ बेल के कंधों पर होगा। वेल्स को पिछले तीन मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है।

FIFA WC 2022 Warm up Matches: अर्जेंटीना ने दिखाया ताकत का नमूना, जर्मनी-पॉलैंड भी जीते

Fifa World Cup 2022 में आज के तीन मैच कब और कहां

इंग्लैंड बनाम ईरान: खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, शाम 6.30 बजे

नीदरलैंड बनाम सेनेगल: अल थुमामा स्टेडियम, रात 9.30 बजे

अमेरिका बनाम वेल्स: अल रयान स्टेडियम, रात 12.30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here