Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तैयार, जान लीजिए चारों मैचों...

FIFA World Cup 2022: क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तैयार, जान लीजिए चारों मैचों का शेड्यूल

0
FIFA World Cup 2022 Quarter final line up, Full schedule of all four matches

दोहा। FIFA World Cup 2022 के क्वार्टर फाइनल का लाइन-अप तय हो चुका है। स्विट्जरलैंड पर पुर्तगाल की बड़ी जीत के साथ ही इस पर मुहर लग गई। क्वार्टर फाइनल में 8 टीमों ने अपनी जगह पक्की की है। लेकिन, इन 8 टीमों में से चार की किस्मत ही चमकेगी। मतलब उन्हें सेमीफाइनल खेलने का लाइसेंस मिलेगा। बाकी की चार हारकर क्वार्टर फाइनल से ही घर लौट जाएंगी।

क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में 9 से 11 दिसंबर के बीच 8 टीमें अपनी किस्मत आजमाएंगी। FIFA World Cup 2022 में जिन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में कदम रखा है, उनमें ब्राजील, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, मोरक्को, नीदरलैंड्स और क्रोएशिया शामिल है।

FIFA WC 2022: स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल, गोंजालो रामोस की हैट्रिक

FIFA World Cup 2022 में क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

FIFA World Cup 2022 में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला 9 दिसंबर को ब्राजील और क्रोएशिया के बीच खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समय से रात से साढ़े 8 बजे होगा। दूसरा क्वार्टर फाइनल भी 9 दिसंबर की ही देर रात साढ़े 12 बजे से शुरू होगा, जो कि नीदरलैंड्स और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। तीसरा क्वार्टर फाइनल मोरक्को और पुर्तगाल के बीच 10 दिसंबर को रात साढ़े 8 बजे से खेला जाएगा। जबकि इसके बाद देर रात साढ़े 12 बजे से चौथा और आखिरी क्वार्टर फाइनल फ्रांस और इंग्लैंड में खेला जाएगा।

Morocco vs Spain: मोरक्को ने रचा इतिहास, स्पेन को हरा पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

9 दिसंबर: क्रोएशिया बनाम ब्राजील, रात 8.30 बजे, एजुकेशन सिटी स्टेडियम

10 दिसंबर: नीदरलैंड्स बनाम अर्जेंटीना, देर रात 12.30 बजे, लुसैल स्टेडियम

10 दिसंबर: मोरक्को बनाम पुर्तगाल, रात 8.30 बजे, अल थुमामा स्टेडियम

11 दिसंबर: इंग्लैंड बनाम फ्रांस, देर रात 12.30 बजे, अल बायत स्टेडियम

FIFA WC 2022: रोनाल्डो के बराबर पहुंचे नेमार, ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से पीटा

सभी 8 टीमें तगड़ी, होगा जोरदार मुकाबला

8 टीमों में सबसे पहले नीदरलैंड्स ने क्वार्टर फाइनल के लिए अपना दावा ठोका था। मोरक्को के लिए ये बड़ा मौका है, क्योंकि वो पहली बार टूर्नामेंट के इस स्टेज तक पहुंची है। FIFA World Cup 2022 में ग्रुप स्टेज पर टीमों का परफॉर्मेन्स देखा जाए तो इन आठों टीमों में दम है। इसलिए पहले से ये कयास लगा लेना कि कौन सी टीम किसे शिकस्त देगी, फिलहाल जल्दबाजी होगी। खासकर तब जब मैदान पर इन टीमों ने उलटफेर किया भी है और झेला भी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version