FIFA World Cup 2022: तैयारियों में लगे हजारों करोड़, प्लेयर्स पर पैसों की बरसात, चौंका देंगे आंकड़े

0
191
FIFA World Cup 2022 prize money, full schedule, date time

दोहा। FIFA World Cup 2022 का आगाज 20 नवंबर से हो रहा है। कतर में होने वाले फुटबॉल के इस महासमर में खिलाड़ियों और टीमों पर पैसों की बारिश होने वाली है। यहां दिलचस्प बात ये है कि क्रिकेट के जिस खेल को लोग पैसों की खान समझते हैं वो फुटबॉल के आगे फकीर हैं। ये जानकर हैरानी होगी कि FIFA World Cup 2022 में सबसे फिसड्डी रहने वाली टीम को टी20 विश्वकप चैंपियन इंग्लैंड से लगभग 60 करोड़ रुपये ज्यादा मिलेंगे।

FIFA World Cup हर 4 साल में आयोजित होता है। और, इस बार टीमों और खिलाड़ियों को मिलने वाले रुपयों से पहले ही तैयारियों में भी हजारों करोड़ खर्च हो चके हैं। इस बार यह दुनिया का सबसे महंगा विश्व कप होगा। यूरोप और अमरीका में विश्व कप आयोजित करने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचा है। कतर में इसे बनाना पड़ा। इसी कारण यह टूर्नामेंट (220 बिलियन डॉलर) फीफा का सबसे महंगा टूर्नामैंट होगा। 2018 में रशिया में हुए फीफा विश्व कप पर सिर्फ 15 बिलियन डॉलर का खर्च ही हुआ था। इस लिहाज से यह दुनिया का सबसे महंगा विश्व कप होगा।

FIFA World Cup 2022: अब चढ़ेगा फुटबॉल का बुखार, 32 टीमों में आर या पार

टीमों के लिए कुल प्राइज़ मनी 3568 करोड़ रुपए

FIFA World Cup 2022 में कुल प्राइज मनी 3568 करोड़ रुपये है। जबकि टी20 विश्वकप में ये रकम सिर्फ 45.4 करोड़ थी। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 के विजेता को 344 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं टी20 विश्वकप के विजेता इंग्लैंड को सिर्फ 13 करोड़ रुपये मिले। इसी तरह रनर-अप टीम को 245 करोड़ रुपये मिले वहीं टी20 विश्वकप में पाकिस्तानी टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिले। फुटबॉल वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम को 219 करोड़ और चौथे नंबर की टीम को 202 करोड़ मिलेंगे।

FIFA World Cup 2022: टीम घोषित, Ronaldo को कमान, कोच का दावा ’हम जीतेंगे’

पहले दौर में बाहर होने पर ही करोड़ों का इनाम

FIFA World Cup 2022 में पहले दौर से ही बाहर होने वाली टीम को 72 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं टी20 विश्वकप में ये रकम सिर्फ 32.5 लाख रुपये रही। गौरतलब है कि कतर ने जैसे ही फीफा विश्व कप के लिए बोली प्रक्रिया जीती, रिकॉर्ड बुक में उनका नाम दर्ज हो गया। कतर फीफा विश्व कप की मेजबानी करने वाला पहला मुस्लिम बहुल देश होगा। हालांकि 2002 में पहली बार एशिया के जापान और दक्षिण कोरिया ने संयुक्त तौर पर फीफा विश्व कप की मेजबानी की थी।

FIFA World Cup 2022: जानिए अर्जेंटीना के मैचों का शिड्यूल, कब-किससे होगी टक्कर

खुद कभी विश्व कप नहीं खेला कतर

FIFA World Cup 2022 की मेजबानी करने वाला कतर 1963 में कतर फीफा का सदस्य बना। 1990 में कतर क्वालिफाई के करीब आया था लेकिन सफल नहीं हुआ। इस बार मेजबान बनकर खेलेगा। कतर 11,000 वर्ग किलोमीटर का एक छोटा-सा देश है और यहां की आबादी महज 26 लाख है। इससे पहले उरुग्वे ने 35 लाख की आबादी के साथ फीफा कप आयोजित किया था।

सबसे कम स्टेडियमों में होगा 28 दिनों का आयोजन

FIFA World Cup 2022 के लिए कतर ने 64 मैचों के लिए 7 स्टेडियम नए बनाए तो एक  पुनर्निर्मित किया है। इसी के साथ कतर सबसे कम स्टेडियमों में फीफा कप की मेजबानी का रिकॉर्ड बनाएगा। कतर के सभी 8 स्टेडियम 60 किमी. के दायरे में हैं जो इसे सबसे कॉम्पैक्ट विश्व कप बनाएंगे। फैंस 90 मिनट में एक से दूसरे स्टेडियम तक पहुंच सकते हैं। आयोजन 28 दिन के बीच होगा। फीफा कप के दौरान दुनिया भर से 1.5 मिलियन से अधिक दर्शक कतर में प्रवेश करेंगे। कतर की भौगोलिक स्थिति कई देशों के लिए बहुत सुलभ है। वीजा भी आसानी से मिलता है।

सर्दियों में होने वाला पहला विश्व कप

FIFA World Cup अब तक मई-जुलाई के बीच ही आयोजित होता रहा है। लेकिन कतर में इस अवधि के दौरान तापमान 40 से 50 डिग्री के बीच रहता है। खिलाडिय़ों के लिए खेल की परिस्थितियां बेहतर बनाने के लिए विश्व कप को नवंबर और दिसम्बर में पुनर्निर्धारित किया गया है। इस बदलाव से कतर सर्दियों में होने वाला पहला फीफा विश्व कप आयोजित करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here