Home sports FIFA 2022 FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की दावेदारी में एमबाप्पे टॉप पर,...

FIFA World Cup 2022: गोल्डन बूट की दावेदारी में एमबाप्पे टॉप पर, रामोस ने बनाया रोमांचक

0
FIFA World Cup 2022 Mbappé on top in Golden Boot race, lionel messi, ronaldo

दोहा। FIFA World Cup 2022 में कल से क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हो जाएंगे और इन मुकाबलों में चार टीमों का सफर खत्म हो जाएगा। इस साल वर्ल्ड कप में अब तक कई रोमांचक मैच देखने को मिले हैं जिसमें कई टीमों ने उलटफेर भी किया है। वहीं हर मैच के साथ गोल्डन बूट की रेस भी रोमांचक होती नजर आ रही है। इसमें फिलहाल फ्रांस के एमबापे टॉप पर मौजूद हैं। हालांकि लियोनल मेसी और अन्य खिलाड़ी भी ज्यादा पीछे नहीं है। लेकिन गोल्डन बूट की रेस में एक नया नाम शामिल हो गया है। वह नाम है गोंजालो रामोस का। एक मैच के बाद ही रामोस टॉप प्लेयर्स की सूची में शामिल हो गए है। ऐसे में अब गोल्डन बूट का हकदार कौन होगा, इसपर सभी की निगाहें टिक गई है।

FIFA World Cup 2022: क्वार्टर फाइनल लाइन-अप तैयार, जान लीजिए चारों मैचों का शेड्यूल

FIFA World Cup 2022 में इनके बीच जारी गोल्डन बूट की जंग

किलियन एमबाप्पे: फ्रांस के स्टार फुटबॉलर किलियन एमबाप्पे गोल्डन बूट की रेस में फिलहाल सबसे आगे हैं। 23 साल के एमबाप्पे ने चार मुकाबलों में अबतक पांच गोल किए हैं। एमबाप्पे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक जबकि डेनमार्क और पोलैंड के खिलाफ दो-दो गोल किए थे। फ्रांस को अगला मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है ऐसे में इस मैच में भी अगर वे गोल कर देते है तो वे टॉप पर बने रहेंगे।

लियोनल मेसी: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी FIFA World Cup 2022 में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और अपनी टीम के लिए हर मैच में योगदान दे रहे हैं। 5 साल के मेसी ने चार मुकाबलों में तीन गोल दागे हैं। मेसी ने सऊदी अरब, मेक्सिको और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गोल दागा था। अर्जेंटीना का क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नीदरलैंड से मुकाबला होना है जहां मेसी अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे। अगर मेसी इस मैच में दो से ज्यादा गोल दाग देते हैं तो वे टॉप पर भी आ सकते हैं।

FIFA WC 2022: स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल, गोंजालो रामोस की हैट्रिक

रिचार्लिसन: ब्राजील के रिचार्लिसन के लिए यह वर्ल्ड कप काफी शानदार रहा है और वह अबतक तीन गोल दाग चुके हैं। इस दौरान रिचार्लिसन ने सर्बिया के खिलाफ दो और साउथ कोरिया के विरुद्ध एक गोल किया। ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया से भिडऩा है। रिचार्लिसन के गोल करने के तरीके को भी खूब सराहा जा रहा है। उन्होंने अब तक हर गोल रचनात्मक तरीके से किया है।

बुकायो साका: इंग्लिश प्लेयर बुकायो साका भी गोल्डन बूट की रेस में शामिल हैं। साका ने ईरान के खिलाफ दो और सेनेगल के खिलाफ एक गोल दागा था। इंग्लैंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है जहां उसका सामना गत चैम्पियन फ्रांस से होना है। इस मैच में अगर वे लय जारी रख पाते हैं और टीम के लिए गोल दाग देते हैं तो वे इस रेस में और भी आगे हो जाएंगे।

Morocco vs Spain: मोरक्को ने रचा इतिहास, स्पेन को हरा पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

गोंजालो रामोस: प्री क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत के बाद पुर्तगाल के खिलाड़ी गोंजालो रामोस भी गोल्डन बूट की रेस में शामिल हो गए है। रामोस ने पुर्तगाल को टॉप 8 में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। रामोस के नाम अभी तक 3 गोल है और ये तीनो गोल उन्होंने प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्विट्जरलैंड के खिलाफ दागे है। इसी के साथ रामोस ने FIFA World Cup 2022  की पहली हैट्रिक भी लगाई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version