FIFA World Cup 2022: जर्मनी हो सकती है वर्ल्ड कप से बाहर, आज 4 मैचों के उलझे समीकरण

0
228
FIFA World Cup 2022 Live update Today 4 match Germany vs Costa Rica, Japan vs Spain full schedule

दोहा। FIFA World Cup 2022 में हर रोज की तरह आज भी 8 टीमें मैदान में होंगी। यानी आज भी कुल 4 मुकाबले होंगे। आज भी कतर के महाकुंभ में फुटबॉल का रोमांच जोरों पर होगा। कुछ टीमों की गाड़ी आगे बढ़ती दिखेंगी तो कुछ की ग्रुप स्टेज पर ही थमती। आज के ये मुकाबले ग्रुप ई और ग्रुप एफ के होंगे। आज जर्मनी और स्पेन जैसी तगड़ी टीमों का मैच होगा। इनके अलावा क्रोएशिया, बेल्जियम, कनाडा, मोरक्को, जापान और कोस्टा रिका की टीमें भी मैदान में दिखेंगी।

आज का पहला मुकाबला क्रोएशिया और बेल्जियम में होगा। FIFA World Cup 2022 का दूसरा मैच कनाडा और मोरक्को के बीच होगा। ये दोनों मुकाबले ग्रुप एफ के होंगे। जापान और स्पेन आज तीसरे मैच में भिड़ेंगे जबकि कोस्टा रिका और जर्मनी के बीच चौथा मैच खेला जाएगा। ये ग्रुप ई के मुकाबले होंगे।

Mexico vs Saudi Arabia: मैक्सिको के साथ हो गया खेला, सउदी अरब को हराकर भी हुई बाहर

आज भी सभी मैच रात को ही खेले जाएंगे

भारतीय समय से सभी मुकाबले आज रात के वक्त में ही होंगे। FIFA World Cup 2022 में  क्रोएशिया और बेल्जियम के बीच मुकाबला रात के 8.30 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा कनाडा और मोरक्को का मैच भी रात के साढ़े 8 बजे से ही खेला जाएगा। वहीं, जापान बनाम स्पेन और कोस्टारिका बनाम जर्मनी के मुकाबले देर रात साढ़े 12 बजे से शुरू होंगे।

Argentina vs Poland: अर्जेंटीना प्री क्वार्टर फाइनल में, पोलैंड ने हारकर भी की अगले दौर में एंट्री

कोस्टारिका के खिलाफ जर्मनी को जीत की जरूरत

चार बार की चैंपियन जर्मनी की टीम गुरुवार को FIFA World Cup 2022 के ग्रुप-ई मैच में कोस्टा रिका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा उसे ग्रुप के दूसरे मैच में जापान के खिलाफ स्पेन की जीत की दुआ करनी होगी। जापान को हराने के बाद कोस्टारिका के हौसले भी बुलंद है। वह कमजोर नजर आ रही जर्मनी के खिलाफ कोई कसर नहीं छोडऩा चाहेगी। कोस्टारिका इस मुकाबले को ड्रॉ कर के भी अगले चरण में पहुंच सकती है।

FIFA WC 2022: ट्यूनिशिया ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को ठोका लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया राउंड 16 में

ग्रुप में शीर्ष पर है स्पेन, आज जापान से मुकाबला

स्पेन दो मैचों के बाद ग्रुप-ई में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। FIFA World Cup 2022 में स्पेन का मुकाबला आज जापान के साथ होना है। इसके बाद जापान और कोस्टारिका दोनों तीन अंकों के साथ हैं जबकि जर्मनी के पास सिर्फ एक अंक है। ऐसी परिस्थितियों में ग्रुप की चारों टीमों के पास अगले चरण के लिए क्वालिफाई करने का मौका है। ऐसे में आज के सभी मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना के लिए करो या मरो का मुकाबला, एक्शन में दिखेगा फ्रांस

क्रोएशिया के सामने बेल्जियम की चुनौती

सितारों से सजी गत उप विजेता क्रोएशिया की टीम के सामने आज FIFA World Cup 2022 के ग्रुप-एफ के मैच में बेल्जियम की चुनौती रहेगी। इस मैच में स्टार खिलाड़ी आमने-सामने होंगे और दोनों ही टीमें अगले दौर में पहुंचने के लिए जोर लगाएंगी। क्रोएशिया की टीम जीत या ड्रॉ के साथ अंतिम-16 में जगह बना सकती है जबकि बेल्जियम को नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। क्रोएशिया और मोरक्को ग्रुप-एफ में चार-चार अंक के साथ पहले दो स्थान पर है। बेल्जियम के तीन अंक हैं जबकि कनाडा की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है जिसने अभी खाता भी नहीं खोला है।

Ecuador vs Senegal: 20 साल बाद सेनेगल प्री-क्वार्टर फाइनल में, इक्वाडोर का सपना टूटा

कनाडा बनाम मोरक्को मैच पर होगी सभी की नजरें

FIFA World Cup 2022 में आज अगर कनाडा मोरक्को हरा देता है तो संभावना है कि क्रोएशिया और बेल्जियम दोनों नॉकआउट में पहुंच जाएं। क्रोएशिया के पास ल्यूका मोदरिच, मार्सेलो ब्रोजोविच और माटियो कोवासिच हैं जबकि बेल्जियम की टीम अनुभवी स्ट्राइकरों एडेन हैजार्ड, केविन दि बुइन और रोमेलू लुकाकू पर निर्भर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here