FIFA World Cup 2022: अटैक मोड में खेलेगा ब्राजील, टीम में 9 फॉरवर्ड शामिल

0
253
FIFA World Cup 2022: Brazil will play in attack mode, 9 forwards included in the team

रियो डी जेनेरियो। FIFA World Cup 2022 के लिए ब्राजील ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस बार ब्राजील पूरी तरह से अटैक मोड में खेलेगा और इसी को देखते हुए टीम को तैयार किया गया है। ब्राजील के कोच टिटे ने विश्व कप के लिए अपनी टीम में नौ फारवर्ड खिलाड़ियों को शामिल किया है।

FIFA World Cup 2022 कतर में होने जा रहा है और कोच टिटे अपने स्ट्राइकरों को काफी तवज्जो दे रहे हैं। टीम की अग्रिम पंक्ति की अगुआई 30 वर्षीय नेमार करेंगे जबकि घोषित 26 सदस्यीय टीम में विनीसियस जूनियर, गैब्रियल मार्टिनेली और रोड्रिगो जैसे युवा फारवर्ड भी शामिल हैं।

FIFA 2022: फुटबॉल वर्ल्ड कप की 24.5 लाख टिकटें बिकीं, 20 नवम्बर से शुरुआत

FIFA World Cup 2026: शिड्यूल जारी, 48 टीमें, 3 देशों में होगा आयोजन

39 वर्षीय दानी आल्वेस सहित टीम में 9 स्ट्राइकर

FIFA World Cup 2022 के लिए ब्राजील की टीम में बार्सीलोना के राइट-बैक 39 वर्षीय दानी आल्वेस को भी शामिल किया गया है। साथ ही टीम में आठ डिफेंडर और छह मिडफील्डर शामिल हैं। ब्राजील विश्व कप में ग्रुप जी में सर्बिया, स्विट्जरलैंड और कैमरून के साथ खेलेगा। सर्बिया और स्विट्जरलैंड चार साल पहले रूस में भी ब्राजील के ग्रुप में थे। ब्राजील की टीम तब क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से हार गई थी। टिटे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह छह साल टीम का प्रभार संभालने के बाद टूर्नामेंट खत्म होने पर पद छोड़ देंगे।

FIFA के बैन का साइड इफेक्ट, ताशकंद में फंसी भारत की क्लब फुटबॉल टीम, पीएम मोदी से मांगी मदद

FIFA World Cup 2022 के लिए ब्राजील की टीम इस प्रकार है

गोलकीपर: एलिसन, एडर्सन और वेवर्टन।

डिफेंडर: दानी आल्वेस, मार्कि्वंहोस, थियागो सिल्वा, एडर मिलिटाओ, डेनीलो, एलेक्स सेंड्रो, एलेक्स टेलेस और ब्रेमर।

मिडफील्डर: कैसीमिरो, फ्रेड, फैबिन्हो, ब्रूनो गुइमारेस, लुकास पैक्वेटा और एवर्टन रिबेरो।

फॉरवर्ड: नेमार, विनीसियस जूनियर, रिचर्डसन, राफिन्हा, एंटोनी, गैब्रियल जीसस, गेब्रियल मार्टिनेली, पेड्रो और रोड्रिगो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here