FIFA WC 2022: मोरक्को से हारने पर बेल्जियम में दंगा, पथराव-आगजनी पर उतरे गुस्साए फैंस

0
127
FIFA WC 2022 Riot in Belgium after losing to Morocco, fans stone pelting, firing

ब्रूसेल्स। FIFA WC 2022 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर हुआ है। मोरक्को ने विश्व कप में पहली बार बेल्जियम पर 2-0 से जीत दर्ज की है। बेल्जियम की हार के बाद फुटबॉल प्रशंसक उग्र हो गए और बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में कई जगहों पर दंगा कर दिया। दंगाइयों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े। फिलहाल ब्रसेल्स में तनावपूर्ण शांति का माहौल है।

Cristiano Ronaldo को 1835 करोड़ रुपए का ऑफर, इस क्लब से होगा करार

FIFA WC 2022 मैच के बाद भडक़े दंगे में दर्जनों की संख्या में दंगाई सडक़ पर उतर आए और एक कार में आग लगा दी। इसके साथ ही कई कारों पर ईंट-पत्थरों से पथराव भी किया। बताया जा रहा है कि इन दंगों की कवरेज कर रहा एक पत्रकार घायल हो गया। दंगाइयों को रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। बेल्जियम पुलिस ने जहां दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया है तो कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Spain vs Germany: जर्मनी की मुश्किलें बढ़ीं, स्पेन से मैच ड्रॉ, टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा

ईंट-पत्थरों से लेस होकर सड़कों पर उतरे फुटबॉल फैंस

बेल्जियम पुलिस ने बताया कि FIFA WC 2022 मैच में बेल्ज्यिम की हार के बाद दंगाइयों ने दंगों के लिए कई तरह की समग्री का उपयोग किया है। इसके साथ ही सार्वजनिक राजमार्ग पर आगजनी भी की है। इस दौरान एक पत्रकार घायल हुआ है। इसके बाद ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए दंगा रोकने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। वहीं, ब्रूसेल्स के मेयर फिलिप क्लोज ने फुटबॉल के फैंस से राजधानी से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व्यवस्था बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस के आदेश पर मेट्रो के साथ ट्राम ट्रैफिक को भी बाधित करना पड़ा है।

Croatia vs Canada: क्रोएशिया ने कनाडा की करवाई घर वापसी, 4-1 से जीता मैच

फीफा विश्व कप एक बार फिर बड़ा उलटफेर

मोरक्को ने अल थुमामा स्टेडियम में रविवार को FIFA WC 2022 के मैच में बेल्जियम को हराकर बड़ा उलटफेर किया। मोरक्को ने शानदार खेलते हुए बेल्जियम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मोरक्को के अंतिम 16 में जाने की उम्मीद जिंदा है। मोरक्को ने पिछला मैच क्रोएशिया के साथ ड्रॉ खेला था। मोरक्को की ओर से अब्देलहमेद सबीरी (73वें मिनट) और जकारिया अबौखलाल (90 प्लस 2वें मिनट) में गोल दाग टीम को जीत दिलाई, जबकि बेल्जियम के खिलाड़ी संघर्ष के बाद भी गोल करने में नाकाम रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here