FIFA WC 2022: आज होंगे चार मुकाबले, नॉकआउट में जाना है तो जीतना होगा

0
275
FIFA WC 2022 match prediction Today there will be four matches, for knockout have to win

दोहा। FIFA WC 2022 में आज 4 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आज खेलने वाली टीमें अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेंगी। आज का पहला मुकाबला वेल्स बनाम ईरान होगा। ईरान अपने पहले मैच में इंग्लैंड से 6-2 से हार गया था और वह ग्रुप में सबसे निचले पायदान पर है। वेल्स के खिलाफ ईरान पिछले मैच जैसी गलतियों से बचना चाहेगा जब इंग्लैंड के सामने उसकी एक नहीं चल पाई थी।

Brazil vs Serbia: नहीं चला नेमार का जादू, ब्राजील ने सर्बिया को 2-0 से हराया

दूसरे मुकाबले में मेजबान कतर का मुकाबला सेनेगल से होगा। FIFA WC 2022 में सेनेगल को भले ही मजबूत नीदरलैंड से शुरूआती मैच में हार मिली हो, लेकिन टीम में विरोधियों को परेशानी में डालने की पूरी क्षमता है। वहीं कतर के पास आज सेनेगल के खिलाफ होने वाले मैच में यह दिखाने का मौका होगा कि वह विश्व कप में शामिल होने का हकदार है।

Portugal vs Ghana: रोनाल्डो का वर्ल्ड रिकॉर्ड, पुर्तगाल ने ध्वस्त की घाना की चुनौती

अपनी साख बचाने के लिए उतरेंगे नीदरलैंड और इंग्लैंड

तीसरा मैच नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर होगा। फीफा रैकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद नीदरलैंड्स सेनेगल को हराकर पहुंचा है। वह विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं 44वें स्थान का इक्वाडोर मेजबान कतर को पहले मैच में हरा चुका है। FIFA WC 2022 में आज चौथा मैच अमेरिका बनाम इंग्लैंड होगा। इंग्लैंड ने अपने शुरूआती मैच में 6 गोल जरूर दागे लेकिन दो गोल गवाए भी जो कि आने वाले समय के लिए एक इंग्लैंड के लिए चिंता का विषय है। विश्वकप में उलटफेर को देखते हुए कोई भी टीम कसर नहीं छोडऩा चाहती।

कतर हारा तो प्रतियोगिता से बाहर होने का खतरा

FIFA WC 2022 की मेजबानी कर रहे कतर के सामने प्रतियोगिता में टिके रहने का मुकाबला होगा। अगर उसके खिलाड़ी अपने दूसरे मैच में अफ्रीकी चैम्पियन सेनेगल के खिलाफ दबाव से निपटना होगा। कतर पहले ही विश्व कप के शुरूआती मैच को गंवाने वाला पहला मेजबान बन चुका है। उसे रविवार को इक्वाडोर से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। इससे उस पर ग्रुप चरण से बाहर होने वाला दूसरा मेजबान बनने का खतरा भी मंडरा रहा है जबकि पहली बार ऐसा 2010 में दक्षिण अफ्रीका के साथ हुआ था।

चोटिल खिलाड़ियों ने बढ़ाई ईरान की मुश्किलें

ईरान के गोलकीपर अली बेरानवंद FIFA WC 2022 के पहले मुकाबले में चोटिल हो गए थे और उनका वेल्स के खिलाफ आज ग्रुप बी के मैच में उतरने की कम संभावना है। बेरानवंद की अनुपस्थिति में हुसैन को गोलकीपिंग की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। उनके लिए यह बड़ी चुनौती होगी क्योंकि उनका सामना गैरेथ बेल जैसे खिलाड़ी से होगा। वहीं वेल्स ने अपना पहला मैच अमेरिका के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला था। बेल ने तब 82वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला था। यह वेल्स का 1958 के बाद विश्व कप मैच में पहला अंक था। ईरान को बेल से सतर्क रहना होगा जिन्होंने 109 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक 41 गोल किए हैं।

डच के नाकआउट की राह में सबसे बड़ी बाधा इक्वाडोर

इक्वाडोर के कप्तान और पहले मैच के नायक एनर वेलेंसिया, जिन्हें सुपरमैन कहा जाता है। वे नीदरलैंड्स के नाकआउट की राह में बाधा बन सकते हैं। आज खलीफा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ग्रुप ए के तीसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स के समक्ष इक्वाडोर चुनौती पेश करेगा। दोनों टीमों के बीच अबतक दो मुकाबले हुए हैं। इसमें एक नीदरलैंड्स ने जीता है, दूसरा ड्रा रहा था। फीफा रैकिंग में आठवें स्थान पर मौजूद नीदरलैंड्स, सेनेगल को हराकर पहुंचा है। वह FIFA WC 2022 का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, 44वें स्थान का इक्वाडोर मेजबान कतर को पहले मैच में हरा चुका है।

FIFA WC 2022 में आज के मुकाबले भारतीय समयानुसार

ग्रुप बी: वेल्स बनाम ईरान, 3.30 बजे

ग्रुप ए: कतर बनाम सेनेगल, शाम 6.30 बजे

ग्रुप ए: नीदरलैंड बनाम इक्वाडोर, शाम 9.30 बजे

ग्रुप बी: अमेरिका बनाम इंग्लैंड, रात 12.30 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here