FIFA WC 2022: आज जर्मनी-स्पेन समेत 8 टीमों में मुकाबला, दिख सकते है उलटफेर

0
325
FIFA WC 2022 Live updates today 8 teams including Germany-Spain will compete, upsets can be seen

दोहा। FIFA WC 2022 का आज चौथा दिन है। आज दो ग्रुप के मैच खेले जाएंगे, जिसमें आठ टीमें मैदान पर उतरेंगी। आज जर्मनी और स्पेन सहित कई धाकड़ टीमों पर सभी की निगाहें होंगी। स्पेन की नजर 12 साल बाद एकबार फिर से वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने पर है। यूरोप की मजबूत टीमों में शुमार स्पेन इसके लिए अपने अभियान का आगाज आज कोस्टारिका के खिलाफ करेगा। ग्रुप ई का यह मैच भारतीय समय के मुताबिक रात साढ़े 9 बजे शुरू होगा। इस बार स्पेन की टीम युवा जोश से लबरेज होकर कतर में हो रहे FIFA WC 2022 में पहुंची है। लिहाजा इसे इस टीम के लिए एक नए युग की शुरुआत भी माना जा रहा है।

FIFA World Cup 2022: सऊदी की जीत से ‘खुश हुआ सुल्तान’, पूरे देश में छुट्टी का ऐलान

स्पेन की इस नई टीम की अगुवाई लगातार दो गोल्डन ब्वॉय अवॉर्ड जीत चुके पेड्री और गावी करेंगे। इन खिलाडिय़ों की कोस्टारिका की अनुभवी टीम के सामने मुश्किल इम्तिहान होगा। FIFA WC 2022 में कोस्टारिका ने अपनी टीम में कुछ उन खिलाडिय़ों को शामिल किया है जिन्होंने उसे आठ साल पहले ब्राजील में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी।

FIFA World Cup 2022: डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से रौंदा

पिछली बार एक भी मैच नहीं जीत सकी थी कोस्टारिका

कोस्टारिका को उम्मीद है कि वह FIFA WC 2022 में ब्राजील में आठ साल पहले खेले गए वर्ल्ड कप की सफलता को दोहराने में सफल रहेगा। लेकिन उसके लिए यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि चार साल पहले रूस में हुए वर्ल्ड कप में कोस्टारिका की टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई थी और पहले दौर में ही बाहर हो गई थी। हालांकि मंगलवार को टूर्नामेंट में उस वक्त बड़ा उलटफेर हो गया, जब सऊदी अरब ने लियोनस मेसी की अगुवाई वाली अर्जेंटीना टीम को शिकस्त दे दी। दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना को 2-1 से हार का मुंह देखना पड़ा। अब जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा तो रोमांच में और इजाफा होने की उम्मीद है।

Mexico vs Poland: पेनल्टी चूके लेवनडॉस्की, मैक्सिको ने पोलैंड को 0-0 ड्रॉ पर रोका

36 साल बाद वर्ल्ड कप खेलेगा कनाडा, बेल्जियम से मुकाबला

कनाडा के फुटबॉल फैंस का पिछले 36 साल से चला आ रहा लंबा इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज कनाडा FIFA WC 2022 में मजबूत बेल्जियम का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी। कनाडा 1986 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप में खेल रहा है और उसका पहला मुकाबला ही बेल्जियम की टीम से है। कनाडा 36 साल पहले जब अपने पहले वर्ल्ड कप में खेला था तो वह एक भी गोल करने में नाकाम रहा था। उसे तब फ्रांस, हंगरी और सोवियत संघ से हार का सामना करना पड़ा था।

Senegal vs Netherlands: उलटफेर से बचा नीदरलैंड, सेनेगल को 2-0 से हराया

FIFA WC 2022 में आज खेले जाएंगे चार मैच

आज FIFA WC 2022 में ग्रुप एफ से मोरक्को बनाम क्रोएशिया, ग्रुप ई से जर्मनी बनाम जापान, ग्रुप ई से स्पेन बनाम कोस्टा रिका और ग्रुप एफ से बेल्जियम-कनाडा की टक्कर होगी।

इन स्टेडियमों में खेले जाएंगे आज FIFA WC 2022 के मैच

आज मोरक्को बनाम क्रोएशिया का मैच अल बायत स्टेडियम, जर्मनी-जापान का मुकाबला खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम, स्पेन-कोस्टा रिका का मुकाबला अल थुमामा स्टेडियम और बेल्जियम बनाम कनाडा मुकाबला अहमद बिन अली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

FIFA WC 2022: आज धमाकेदार 4 मैच, जीत से खाता खोलने उतरेंगे अर्जेंटीना-फ्रांस और पोलैंड

FIFA WC 2022 में यह होगी आज के मैचों की टाईमिंग

आज भारतीय समय के मुताबिक मोरक्को और क्रोएशिया की भिड़ंत दोपहर 3.30 बजे से होगी। जर्मनी और जापान का आमना-सामना शाम 6.30 बजे से होगा। स्पेन और कोस्टा का मैच रात 9.30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, बेल्जियम-कनाडा की भिड़ंत देर रात 12.30 बजे शुरू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here