France vs Poland: एम्बापे ने दिलाया फ्रांस को क्वार्टर फाइनल का टिकट, 2 गोल दागे, पोलैंड बाहर

0
507
FIFA WC 2022 france vs poland Live Score Updates Round of 16 FRA vs POL

दोहा। France vs Poland: कीलियन एम्बापे के दो और ओलिवर जिरूड के एक गोल की मदद से फ्रांस ने पोलैंड को 3-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिरूड ने पहले और एम्बापे ने France vs Poland मैच के दूसरे हाफ में गोल किए। मैच के आखिरी मिनट में पोलैंड को पेनल्टी मिली। जिस पर कप्तान रॉबर्ट लेवनडॉस्की ने गोलकर अपना और अपनी टीम का एकमात्र गोल किया। अब क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का मुकाबला इंग्लैंड और सेनेगल के बीच होने वाले प्री क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता से होगा।

फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बापे ने France vs Poland मैच के 74वें और 91वें (90+1) मिनट में शानदार गोलकर टीम को 3-0 से आगे किया। पहले जिरूड के पास पर डेम्बेले ने एम्बापे की ओर गेंद को भेज दिया। एम्बापे ने थोड़ा वक्त लिया और गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया। यह एम्बापे का इस विश्व कप में यह चौथा गोल था। वह सबसे ज्यादा गोल करने के मामले में लियोनल मेसी (तीन) से आगे निकल गए। इसके 16 मिनट बाद इंजरी टाइम के पहले मिनट में एम्बापे ने एक और गोलकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 में अपने गोलों का आंकड़ा 5 तक पहुंचा दिया है। एम्बापे अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं।

इसके साथ ही एम्बापे विश्व कप में फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। एम्बापे अब विश्व कप में 9 गोल ठोक चुके हैं। वह 24 साल से कम उम्र की आयु में 9 गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने ब्राजील के महानतम फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया। पेले के 24 साल की उम्र तक सात गोल थे।

पहले हॉफ में फ्रांस 1-0 से आगे, जिरूड ने रचा इतिहास

फीफा वर्ल्ड कप 2022 के France vs Poland मैच के पहले हाफ में फ्रांस 1-0 से आगे रहा। ओलिवर जिरूड ने 44वें मिनट में शानदार गोलकर फ्रांस को बढ़त दिला दी। किलियन एम्बापे के पास पर जिरूड ने गोल को गोलपोस्ट में डालने में कोई गलती नहीं की। इस गोल के साथ ही जिरूड ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। जिरूड अब फ्रांस के लिए इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं। उन्होंने थिएरी हेनरी के 51 गोलों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

फ्रांस ने चूके कई अहम मौके

France vs Poland मैच में शुरूआती मिनट से ही दोनों टीमों ने काफी हमलावर रूख अपनाया। दोनों टीमें एक दूसरे के गोल पोस्ट पर हमले करती रहीं लेकिन दोनों टीमों की डिफेंस ने बेहतर खेल दिखाया। इस दौरान फ्रांस ने 4 शॉट पोलैंड के पोस्ट पर लगाए, जिनमें से 2 टारगेट पर भी रहे। इसी बीच 29वें मिनट में फ्रांस को बढ़त करने का सुनहरा मौका मिला। फ्रेंकोवस्की की गलती का फायदा फ्रांस ने उठाया। एंटोनी ग्रीजमैन ने ओस्मान डेम्बेले को शानदार पास दिया। डेम्बेले गेंद को लेकर आगे बढ़े और गोलपोस्ट की ओर मारा। ओलिवर जिरूड के पास गोल करने का आसान मौका था। वह गेंद को गोलपोस्ट में नहीं डाल पाए और फ्रांस बढ़त लेने का मौका चूक गया।

France vs Poland: दोनों टीमों की शुरुआती एकादश

पोलैंड: वोचेक सेज्नी (गोलकीपर), मैटी कैश, कैमिल ग्लिक, जैकब किवोर, बार्टोज बेरेजिन्स्की, ग्रेजगोर्ज क्रिचोविआक, जैकब कामिंस्की, सेबस्टियन सिजमेंस्की, पिओटर जिलिंस्की, प्रेजेमिस्लाव फ्रैंकोव्स्की,रॉबर्ट लेवनडॉस्की (कप्तान)।

Argentina vs Australia: अर्जेंटीना क्वार्टर फाइनल में, ऑस्ट्रेलिया को मात, 1000वें मैच में मेसी का गोल

फ्रांस: ह्यूगो लोरिस (कप्तान), जूल्स कूंडे, राफेल वरान, दयोट उपमेकानो, थियो हर्नांडेज, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट, ओस्मान डेम्बेले, एंटोनी ग्रीजमैन, किलियन एम्बापे, ओलिवर गिरौड।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here