Home sports FIFA 2022 FIFA WC 2022: मैच से पहले आफत, क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर दो मैच...

FIFA WC 2022: मैच से पहले आफत, क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर दो मैच का प्रतिबंध

0
FIFA WC 2022 Cristiano Ronaldo hit two match ban, just before the match of portugal

लंदन। FIFA WC 2022 में आज पुर्तगाल को घाना के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करनी है। लेकिन उससे ठीक पहले टीम के स्टार प्लेयर को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, फुटबॉल एसोसिएशन ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Christiano Ronaldo) पर फैन का मोबाइल तोड़ने के मामले में दो मैच का प्रतिबंध और 50,000 पाउंड का जुर्माना लगा है। हालांकि यह प्रतिबंध वर्ल्ड कप में लागू नहीं होगा।

दरअसल, फुटबॉल एसोसिएशन (FA) ने फैन का मोबाइल तोड़ने के मामले में रोनाल्डो पर कार्रवाई की है। FIFA WC 2022 में आज पुर्तगाल और घाना के बीच मैच से पहले यह फैसला आया है। हालांकि, यह प्रतिबंध वर्ल्ड कप में लागू नहीं होगा। यह प्रतिबंध फुटबॉल एसोसिएशन टूर्नामेंट में होगा।

FIFA WC 2022: रोनाल्डो-नेमार का दिखेगा जलवा, बेहद रोमांचक होंगे आज के चारों मैच

एवर्टन के हाथों हार के बाद हुआ था विवाद

FIFA WC 2022 के दौरान रोनाल्डो लगातार परेशानियों से जूझ रहे है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मंगलवार को अनुबंध से अपनी रिहाई की घोषणा की थी। उसके बाद 37 वर्षीय Christiano Ronaldo अब फ्री एजेंट है। इस साल 9 अप्रैल को उनकी टीम के गुडिसन पार्क में एवर्टन के हाथों 1-0 से हार के बाद विवाद हुआ था। खबरों के अनुसार मर्सीसाइड पुलिस ने उन्हें चेतावनी भी दी थी।

FIFA World Cup: हमले करता रहा कनाडा लेकिन गोल ठोक गया बेल्जियम, 1-0 से जीता मैच

पुर्तगाल और घाना के मैच में रोनाल्डो पर टिकी रहेंगी निगाहें

पुर्तगाल और घाना के बीच FIFA WC 2022 के  आज यहां होने वाले मैच में सभी की निगाहें स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी। रोनाल्डो अपना पांचवां और संभवत: अंतिम विश्वकप खेल रहे हैं। यह 37 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार से बिना क्लब का है क्योंकि मैनचेस्टर यूनाइटेड ने उनका अनुबंध रद्द कर दिया है। रोनाल्डो ने यूनाइटेड के कोच एरिक टेन हैग, क्लब के मालिक और साथी खिलाडिय़ों की आलोचना की थी। ऐसे में विश्वकप में उनका प्रदर्शन यह तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह दिग्गज खिलाड़ी भविष्य में किस टीम से जुड़ेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version